BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

काला कृषि कानून सरकार वापिस ले : विनेश सनवाल वाल्मीकि

मथुरा। छाता  विधान सभा के ब्लाक चैमुहां की न्याय पंचायतांे का गठन गांव गांव जाकर किया जा रहा है। इस कडी में तरौली न्याय पंचायत की तरौली गांव और न्याय पंचायत नरी के गांव नरी के साथ साथ अन्य न्याय पंचायतों में जाकर ग्रामीणों के साथ कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक करके चैमुहां न्याय पंचायत कमेटियांे का गठन खुली बैठक में सर्व सम्मति से किया गया। इस दौरान सोहन सिंह सिसौदिया पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी विनेश सनवाल वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा मौजूद रहे। तदुपरांत छाता तहसील पर भी कांग्रेस जनो के साथ कांग्रेस संगठन सृजन अभियान कि सफलता पर परिचर्चा हुई और बताया कि कांग्रेस ही आम जनता की लडाई लड रही है। जनता कांग्रेस के साथ जुडकर भाजपा को सत्ता से भगाने का मूढ बना चुकी है। इस दौरान कांग्रेस नेता विनेश सनवाल वाल्मीकि पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस बल्देव विधान सभा ने कहा कि कांग्रेस गांव गांव पहुच कर गांववासियों तक पहुच कर कांग्रेस कि विचारधारा और कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी का संदेश पहुचा रही है। संगठन सृजन करके गांववासियांे को कांग्रेस से जोड रही है और भाजपा की मोदी सरकार लगातार अन्नदाता किसानो के ऊपर घोर अत्याचार उत्पीड़न कर रही है। किसान विरोधी काले कृषि कानून को जबरन किसानों के ऊपर थोपकर अडानी अंबानी को देश के खेत खलिहानांे को सौंपकर किसानों को बडे बिजनेस घरानों का गुलाम बनाना चाहती है। बैठक में प्रमुख रुप से अमित सिंह प्रदेश सचिव, ठा.सुरेद्र सिंह जिला महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा, चैधरी शिशुपाल पैगांव वाले, ठा विक्रम सिंह ब्लाँक अध्यक्ष छाता, आसिफ कुरैशी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी छाता, गुडडू ठाकुर, प्रकाश यदुवंशी, ठा देवेद्र सिसौदिया, ठा दीवान सिंह,महेद्र प्रताप गौतम, तपिल सारस्वत, गीता तिवारी योगेश सिसौदिया भीष्मदत्त गौतम दुर्गपाल सिंह ठाकुर, दीवान सिंह ठाकुर,देवव्रत शर्मा, नीरज वाल्मीकि, प्रेमपाल सिंह ठाकुर मुंशीलाल ठाकुर अमरसिंह ठाकुर श्याम सुंदर ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, धर्मेद्र ठाकुर, , गोपाल, भूपेद्र, धर्मवीर सहित बडी संख्या मे गांववासी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More