देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पपड बेलने पड रहे हैं। सरकार एमएसपी पर किसान का गेहूं खरीदना ही नहीं चाहती है। सरकार गेहूं सहित दूसरी फसलों का एमएसपी घोषित करती है लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिलता है। एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए किसान सरकार की ओर से खोले गये क्रय केन्द्रों पर पडे हैं। कोई किसान की सुनने वाला नहीं है।
किसानों का गेहूं खराब हो रहा है। किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर मंडी समिति परिसर में धरना प्रदर्शन किया। रालोद नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। धरना के दौरान किसानों का कहना है कि पिछले काफी समय से वह अपने गेहूं और फसल को लेकर मंडी परिसर में आए हैं। परंतु इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। क्रय केंद्र पर किसानों के गेहूं को खरीदा नहीं जा रहा है।
वही रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने किसानों के हो रहे शोषण को लेकर सरकार के खिलाफ तीखे प्रहार किए और कहा कि अदानी, अंबानी दलाल है और सरकार उनको लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर पड़ा है जिसकी खरीद तक नहीं हो पा रही है। उनका यह भी कहना है कि क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के समय को और एक हफ्ता बढ़ा दिया जाए जिससे कि किसानों की फसल की खरीद पूरी हो सके इन सभी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित