BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सरकार ने रेमडेसिविर की उत्पादन क्षमता बढ़ाने को दी मंजूरी, कीमत में भी आएगी कमी

कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देश के हर हिस्से में रेमडेसिविर की मांग काफी बढ़ गई है। ऐसे में सरकार ने हाल ही में रेमडेसिविर के निर्यात पर जहां रोक लगा दी है वहीं अब देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन के उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने तथा इसकी कीमत कम करने का फैसला किया है। 
 
 
इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इस संबंध में सभी स्टेकहोल्डर से बात की गई है और इसके उत्पादन में और तेजी लाने के लिए कहा गया है। पहले कोरोना के मामले कम होने के कारण दवा कंपनियों ने रेमडेसिविर का उत्पादन कम कर दिया था, जिसके कारण अभी इसकी कमी हो गई थी।  
 
 10 लाख अतिरिक्त खुराक उत्पादन करने की अनुमति

वहीं सरकार ने छह निर्माताओं को हर महीने सात अतिरिक्त केंद्रों पर इसकी दस लाख खुराक उत्पादन करने की अनुमति दी है। इस समय देश में रेमडेसिविर के सात निर्माताओं की कुल संस्थापित मासिक उत्पादन क्षमता 38 लाख 80 हजार खुराक की है। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता की समीक्षा की। मंत्रालय ने बताया कि हर महीने तीस लाख और खुराक का उत्पादन करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इससे मासिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 78 लाख खुराक हो जाएगी। इससे पहले सरकार ने घरेलू दवा बाजार में इसकी आपूर्ति बढ़ाने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी। 
 
रेमडेसिविर की कीमतों में आएगी कमी
 
मंत्रालय ने कहा है कि रेमडेसिविर के दवा निर्माताओं ने इसके दाम में कमी लाने के लिए खुद ही पहल की है, जिससे इस सप्ताह के अंत तक इसकी कीमतों में गिरावट आ जाएगी और कोविड महामारी के खिलाफ संघर्ष में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक इस हफ्ते के आखिर से इस इंजेक्शन की कीमत 3500 रुपए हो जाएगी। 
 
 इंजेक्शन की कालाबाजारी में तत्काल कार्रवाई के आदेश

निर्माताओं से कहा गया है कि वे अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को इंजेक्शन की सप्लाई को प्राथमिकता दे। भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) और राज्य सरकारों के प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस इंजेक्शन की कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के मामलों में तत्काल कार्रवाई करे। मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता की लगातार निगरानी कर रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More