BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सरकार ने 17 महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के आयात की दी अनुमति, कोविड मरीजों को मिलेगी राहत

सरकार ने देश में कोविड महामारी की स्थिति को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने कोविड मरीजों को राहत देने के लिए आवश्यक 17 चिकित्‍सा उपकरणों के आयात की अनुमति दे दी है। देश में उत्पन्न महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की बढ़ती मांग के बीच इसके आयात की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
 
इन चिकित्सा उपकरणों के आयात और सीमा शुल्क संबंधी मंजूरी के लिए छूट दी गई है। नये प्रावधानों के अंतर्गत सीमा शुल्क से त्वरित मंजूरी के बाद आयोजकों को अनिवार्य रूप से घोषणा पत्र देना होगा। ऐसा करने पर प्रक्रियात्‍मक कारणों से आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की ढुलाई में होने वाली देरी से बचा जा सकेगा। 
 
इन महत्वपूर्ण उपकरणों के आयात की मिली अनुमति 
 
उपभोक्‍ता कार्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है जो तीन महीने तक लागू रहेगा। इनमें नेबुलाइजर्स, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सीपीएपी और बीआईपीएपी, वैकुम प्रेशर स्विंग एडजोपर्शन, ऑक्सीजन प्लांट, क्रायोजेनिक ऑक्सीजन एयर सेपरेशन यूनिट के आयात की अनुमति दी गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन कनस्तर, ऑक्‍सीजन फिलिंग प्रणाली और क्रायोजेनिक सिलेंडरों तथा वेंटीलेटरों सहित ऑक्‍सीजन सिलेंडर के आयात की भी अनुमति दी गई है।
 
विभाग ने निर्देश दिया है कि आयातक राज्य के अधिकारियों को आयात करने वाले ऐसे सभी उपकरणों के बारे में सूचित करेंगे। विभाग ने कहा है कि चिकित्‍सा उपकरणों की बढ़ती मांग से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए आपात स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सा उद्योग को इन उपकरणों की तत्काल आपूर्ति करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More