BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाजरा में पहली बार हो रही अच्छी सरकारी खरीद

मथुरा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बाजरा उत्पादक किसानों को उम्मीद है कि उनकी फसल की कीमत इस बार अच्छी मिलेगी। जनपद में विगत दिनों हुई बरसात से कुछ हिस्सों में बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे उत्पादन की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। बावजूद इसके किसानों को उम्मीद है कि उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा। सरकार पहली बार मथुरा के किसानों का बाजरा एमएसपी पर खरीद रही है। इससे भी किसानों की उम्मीद बलवती हुई है। अभी तक सरकार बाजरा का समर्थन मूल्य घोषित करती थी लेकिन सरकार इस समर्थन मूल्य पर किसान की फसल की खरीद नहीं करती थी। पहली बार समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ ही सरकार खरीद भी कर रही है। मथुरा जनपद में बाजरा खरीद के लिए नौ खरीद केन्द्र बनाने का प्रस्ताव अभी तैयार हुआ है। इनकी संख्या बढाई भी जा सकती है। 15 अक्टूबर से सभी खरीद केन्द्रों पर  बाजरा की खरीद शुरू हो जाएगी। इन केन्द्रों पर 15 सितम्बर तक तुलाई होगी। पिछले साल बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2250 रुपये था जिसे बढा कर इस साल 2350 रुपये कर दिया गया है। 15 जुलाई से 15 अगस्त के मध्य बुवाई हुई थी, बाजार अब बाजार में आना शुरू हो गया है। अभी तक जिले में गेहूं, सरसों और धान की खरीद के लिए केंद्र खोले जाते थे, जबकि प्रमुख फसलों से एक बाजरा के किसानों को बाजार के लिए भटकना पड़ता था। खरीद केंद्र नहीं होने के कारण व्यापारी मनमाने दामों में खरीद करते थे।  

44965 हेक्टेयर में फसल, उत्पादन भी अच्छा
खरीफ सीजन में जनपद में बाजरा की फसल बड़े पैमाने पर होती है। इस बार 44965 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ की फसल किसानों ने बोई है। 114895 मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है। उत्पादन भी अच्छा बैठ रहा है। पहली बार जनपद में ही नहीं प्रदेश में भी बाजरा को एमएसपी पर सरकार खरीद रही है। इससे क्रय केन्द्र पर नहीं पहुंचने वाले किसानों को भी अच्छी कीमत मिल रही है। आढतियों पर भी किसानों को उनकी फसल का सही दाम देने का दबाव है।

अभी नहीं मिला खरीद का लक्ष्य
जनपद को अभी बाजरा खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। खुले बाजार में भी इस समय दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर बाजरा बिक रहा है। पिछले साल पांच सौ से छह सौ रुपये तक बिक गया था। हालांकि सरकारी रेट पर कितने किसानों को एमएसपी पर अपनी फसल बेचने का मौका मिलेगा यह देखना होगा।  

वर्जन
प्रदेश मंे पहली बार बाजरा की खरीद सरकारी स्तर पर की जा रही है। मथुरा जनपद मंे भी एमएसपी पर बाजरा की सरकारी खरीद के आदेश मिले हैं। सरकारी खरीद होने से खुले बाजार में भी इस बार किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।
-संतोष कुमार, जिला खाद्य वितरण अधिकारी

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More