BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों का आवंटन 6 सितंबर से

रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों का आवंटन 6 सितंबर सेमुंबई। अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों का आवंटन 6 सितंबर से करने की घोषणा की है।

 

रिलायंस कैपिटल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रिलायंस कैपिटल के सभी शेयरधारकों को 6 सितंबर से रिलायंस कैपिटल के प्रत्येक शेयर के साथ रिलायंस होम फाइनेंस का एक-एक शेयर मुफ्त दिया जाएगा।

 

बयान में कहा गया, ‘‘24 जुलाई 2017 के आमसभा में शेयरधारकों ने 99.59 फीसदी मत से योजना को मंजूरी प्रदान की थी, साथ ही अन्य आवश्यक मंजूरी भी मिल गई है।’’

 

रिलायंस होम फाइनेंस में रिलायंस कैपिटल की 51 फीसदी हिस्सेदारी है और भविष्य में कंपनी के ऋण कारोबार को कई गुना बढ़ाने के लिए पर्याप्त पूंजीकरण किया जाएगा।

 

कंपनी के प्रबंधन में 30 जून तक 13,022 करोड़ की परिसंपत्ति थी।साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More