BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

GLOBAL INVESTORS MEET : PM नरेन्द्र मोदी ने किया वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ये सुनने ही थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन ये कल्पना नहीं है, ये सच्चाई है। इसके लिए आप सभी को बधाई हो। देश और दुनिया को ये हिमाचल प्रदेश का एक स्टेटमेंट है कि हम भी अब कमर कस चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राज्यों में भी निवेश के लिए प्रतियोगिता हो रही है। उद्यमी राज्यों में दी जानी सहायता को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के बीच एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा देखी जा सकती है। सरकारें पहल कर रही हैं और गैरजरूरी तंत्र को हटा रही हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिता बढ़ने से हमारे उद्योगों को वैश्विक स्तर पर बेहतर रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

निवेशको को आकर्षित करने वाली नितियों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईज-ऑफ-डूइंग बिजनेस (व्यापार के लिए आसनी) वाले देशों की सूची में भारत की लंबी छलांग केवल एक सांख्यिकीय बदलाव नहीं है बल्कि भारत में व्यापार करने के क्षेत्र में एक क्रांति के समान है।

उन्होंने कहा कि यह भारत में उद्योग के लिए एक बड़ी क्रांति है। इसका मतलब है कि हमारी सरकार ऐसे फैसले ले रही है जिससे औद्योगिक जमीनी तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिली है। हम इसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए हर साल बेहतर कदम उठा रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट, 2019 में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उनक साथ राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी उपस्थित थे। धर्मशाला में कई देशों के राजदूत, देश सहित विदेशों के इन्वेस्टर्स व डेलीगेटस यहां पहुंच गए थे।  सुरक्षा को ध्यान में रखकर शहर में 2400 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। शहर को 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। वहीं शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 नाके लगा दिए गए हैं। प्रदेश में पहली बार हो रहे इतने बड़े आयोजन के दौरान ट्रैफिक मैनेज करना भी पुलिस के लिए चुनौती होगा। सुरक्षा के लिए पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए हैं।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More