BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गिरिराज शिला बेचने के लिए निकाल दिया था ऑनलाइन विज्ञापन

मथुरा। गोवर्धन पर्वत के पत्थर ऑनलाइन बेचने के मामले में ई-कॉमर्स कंपनी के सीईओ समेत तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार करने के बेहद करीब पहुंच गई है। इस मामले में थाना गोवर्धन में विभिन्ना पक्षों द्वारा करीब एक दर्जन एफआईआर दर्ज हुई हैं। जिन्हें संयुक्त कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले मथुरा में मूर्ति चोरी, मूर्ति तस्करी और मूर्तियां बेचने के मामले बहुतायत में सामने आते रहे हैं। यहां तक मथुरा से चोरी हुई मूर्तियां विदेश तक में बरामद हुई हैं। यह पहला मामला है जिस में पर्वत कि शिलाओं की आन लाइन बिक्री का विज्ञान आॅनलाइन जारी किया गया।

वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में एक पत्थर की कीमत 5,175 रूपये तय की गई है। सोमवार को भी साधु संतों की ओर से विरोध जारी रहा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। राजा बाबा ने बताया कि यह करोडों का सौदा किया गया है। लोगों की आस्था से खिलवाड किया जा रहा है।


मथुरा में गोवर्धन पर्वत के पत्थरों को ऑनलाइन बेचने वाली कंपनी इंडिया मार्ट के फाउंडर और सीईओ, को-फाउंडर और मथुरा में सप्लायर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि रविवार रात को ही पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंच गई थी।

पुलिस जिन तीन लोगों को पकड़े पहुंची उनमें से एक ई-कॉमर्स साइट का सीईओ है। मथुरा के गोवर्धन पर्वत का संबंध भगवान कृष्ण से है। इस पर्वत का धार्मिक महत्व भी काफी ज्यादा है। इस पर्वत को हिंदू धर्म के अनुयायी देवता मानते हैं।
 
मंदिरांे से चोरी मूर्तियां का सुराग नहीं


ब्रज के कई मंदिरों में हाल ही में मूर्तियांे के चोरी हो जाने की घटनाएं हुई हैं। पुलिस इनमें से कुछ का खुलासा कर सकी है तो कुछ घटनाओं का खुलासा होना बाकी है। प्रसिद्ध ब्रह्मांड घाट मंदिर से चोर मूर्तियां और दूसरा सामान चुरा ले गये थे।

यह वही जगह है जहां श्रीकृष्ण ने माता यशोदा को मुख में ब्रह्मांड के दर्शन दिये थे। नवादा के बांकेबिहारी मंदिर से मूर्तियां चोरी हुईं जिनका अभी तक पता नहीं चला सका है। गोवर्धन क्षेत्र से भी मंदिर से चोरी की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More