देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोलकाता। बंगाल के बर्दवान जिले में सोमवार को एक घर में 10 मानव कंकाल पाए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने सोमवार को बर्दवान जिले के पुरबस्थली इलाके में एक घर पर छापा मारकर 10 मानव खोपडिय़ां और कई हड्डियां बरामद की हैं। इस मामले में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह चारों चिकित्सा छात्रों को कथित तौर पर मानव कंकाल बेचने के अवैध व्यापार में शामिल हैं। ये लोग घर के अंदर एक गुप्त कक्ष में हड्डियां छिपाकर रखते थे।
अधिकारी ने कहा कि तीनों महिलाओं और उनके व्यापारिक सहयोगी नकुल दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों महिलाएं एक ही परिवार से हैं। इन चारों को दस दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अभियुक्तों ने व्यापार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह भी नहीं बताया कि कंकाल कहां से लाते थे। अधिकारी ने कहा, अभियुक्त इतने सारे कंकाल कहां से प्राप्त करते थे, यह अभी भी साफ नहीं है। हम उनके तस्करी गिरोह का हिस्सा होने की जांच कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा