BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी का कांग्रेस पर वार, देश को लूटने वाले अब...

PM मोदी का कांग्रेस पर वार, देश को लूटने वाले अब...भरूच/ वडनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को भरूच में नर्मदा नदी के तट पर बैराज बनाने की नींव रखी। साथ ही सूरत से जयनगर (बिहार) के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। मोदी ने बताया कि इस अंत्योदय एक्सप्रेस में कोई आरक्षण नहीं होता है। इससे गरीबों को लाभ होगा। आखिरी समय में भी वे इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई से गोरखपुर के बीच पहली अंत्योदय एक्सप्रेस शुरू हुई है। कहा कि जो लोग नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र जाना चाहते हैं, अब उन्हें बनारस जाना काफी आसान हो जाएगा। वे महामना एक्सप्रेस से यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने लंबी दूरी की ट्रेनों पर बल दिया। मोदी ने कहा कि हम दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करेंगे। यहां पर पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

 

उन्होंने कहा कि यूरिया में नीम कोटिंग से किसानों को लाभ हुआ है और चोरी रुकी है। पहले की सरकार ने 30 प्रतिशत यूरिया की नीम कोटिंग की पर हमने इसे 100 प्रतिशत कर दिया, जिससे इसका दूसरा इस्तेमाल बंद हो गया। उन्होंने बताया कि भरूच में ही किसानों को नीम की फली से 40 करोड़ की आय हुई है। कहा कि देश को लूटने वाले अब मोदी के खिलाफ षड्यंत्र करेंगे पर वे ईमानदारी को हरा नहीं पाएंगे। हमें यह विश्वास है। मोदी ने यूपी के सीएम का भी जिक्र किया। कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरे कहने पर पशु आरोग्य मेले के बारे में जानकारी जुटाने के लिए टीम गुजरात भेजी। इसके बाद उन्होंने बनारस में पहले पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया।

 

इससे पहले मोदी का उनके गृहनगर वडनगर में हजारों लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मोदी ने लोगों का आभार जताया और देश के लिए और भी कड़ी मेहनत करने का भरोसा दिलाया। मोदी ने यहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, किसी का गृहनगर में वापस आना और उसका इस तरह से शानदार स्वागत किया जाना विशेष बात है। मैं आपके आशीर्वाद के साथ वापस जाऊंगा और आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं देश के लिए और ज्यादा कड़ी मेहनत करूंगा। उन्होंने कहा, मैं जो भी आज हूं, वह आपके सबके बीच वडनगर में इस मिट्टी पर सीखे गए संस्कार की वजह से हूं। मोदी ने संपूर्ण टीकाकरण के काम में तेजी लाने के लिए इंटेंसीफाइड मिशन इंद्रधनुष लांच किया। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन करने का मौका मिला, विशेष रूप से इंटेंसीफाइड मिशन इंद्रधनुष का। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधा सुलभ बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। साल 2014 में प्रधानंमत्री बनने के बाद मोदी पहली बार वडनगर पहुंचे। मोदी ने 500 करोड़ रुपये की लागत से बने जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया और कक्षा में चिकित्सा छात्रों से संवाद भी किया। मोदी ने अपने स्कूल का भी दौरा किया, जहां घुटनों पर बैठकर उन्होंने वहां की मिट्टी को माथे पर लगाया। उन्होंने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मोदी यहां युवास्था के दौरान रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More