BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुठभेड में तीन दबोचे

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर लगातार अपराधिक वारदाताओं को अंजाम दे रहे गिरोह का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है। मुठभेड के बाद पुलिस ने गैंग के तीन अहम सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन सदस्यों के नाम और उजागर हुए हैं।

उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने खुलासा किया है कि गैंग के जिन छह सदस्यों के नाम प्रकाश में आये हैं वह सभी बस हाईजैक मामले मंे सामिल थी। रविवार की देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर इसी गैंग ने सादाबाद और बल्देव क्षेत्र में राहगीरों के साथ लूटपाट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था।

नौहझील क्षेत्र में बस हाईजैक कर हुई लूटपाट से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया था। आगरा से भी पुलिस अफसर जांच पडताल के लिए पहुंचे थे। लूटपाट का शिकार हुए लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को कैरीकेचर भी जारी किये थे।

रविवार की रात हो हुई लूटकांड के आरोपियों से भी पुलिस अधिकारियों ने गहन पूछताछ की लूट की वारदात में उपयोग हुई मोटरसाकिल और लूटपाट करने वालों की कदकाठी और हुलिया सभी वारदातों के पीडितों ने एक जैसे ही बताये थे। पुलिस का इसके साथ ही शक बढ गया कि कोई एक गैंग ही इन सभी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहा है।

एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने इसके बाद  एसपी सिटी और एसपी क्राम के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन कर दिया। एसओजी और सर्विलांस को भी लगा दिया गया। मुठभेड के बाद पुलिस ने गैंग के तीस सदस्यों गैंग लीडर योगेश, दुष्यंत और गौरव को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि बस लूटकांड को छह लोगों ने अंजाम दिया था। सभी छह लोगों के नाम पुलिस के सामने उजागर हो चुके हैं।

तीन सदस्य अभी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही पूरे गैंग का खुलासा कर दिया जाएगा। पूरे गैंग का खुलासा करते हुए  गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाही कर दी जाएगी। इन से विभिन्न वारदातों में लूट गये मोबाइल और नकदी भी बरामद की गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More