BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

G20: कैट करेगा ‘दिल्ली उत्सव’ का आयोजन, जानें क्या है खास

भारत की अध्यक्षता में G20 के तहत बैठकें शुरू हो चुकी हैं। वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों, समस्याओं व मुद्दों पर गहन चर्चा हो रही है। आने वाले साल यानि 2023 में देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग मुद्दों पर बैठके होने है। राजधानी दिल्ली में भी G20 के भव्य आयोजन के लिए तमाम तैयारियों चल रही हैं। जहां दिल्ली को पांच जोन में बाट कर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) G20 के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत ‘दिल्ली उत्सव’ का आयोजन करेगा। कैट ने व्यापारियों को G20 के दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर इसकी पेशकश की। 

 

‘स्वच्छता का होना बेहद जरूरी’

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली के उप-राज्यपाल ने राजधानी के व्यापारियों को G20 के विभिन्न आयोजनों के साथ जोड़ने की कैट की पहल का स्वागत किया है। उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कैट प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इन आयोजनों में व्यापारियों की बड़ी भूमिका रहेगी। उप-राज्यपाल ने कैट प्रतिनिधिमंडल से कहा कि दिल्ली में G20 के आयोजित कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा विदेशी एवं अन्य लोग शामिल होंगे, जो निश्चित रूप से राजधानी दिल्ली के बाजारों में खरीदारी के लिए जाएंगे। ऐसे में दिल्ली के सभी बाजारों में स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है।

 

G20 के तहत राजधानी में होगा दिल्ली उत्सव

उन्होंने बताया कि दिल्ली के उप-राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा है कि G20 के आयोजनों में निश्चित रूप से व्यापारियों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं, दिल्ली के सभी व्यापारी संगठन भी अपने स्तर पर दिल्ली को बेहतर बनाने और देखने में जो भी सार्थक कदम उठाए जा सकते हैं, अवश्य उठाएं। खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली के व्यापारी G20 के लिए दिल्ली में होने वाले विभिन्न आयोजनों के प्रति बेहद उत्साहित हैं। इसके लिए कैट ने तय किया है कि मार्च 2023 और सितंबर 2023 में जब दिल्ली में G20 के दो बड़े आयोजन होंगे। कैट “दिल्ली उत्सव” आयोजित करेगा, जिसमें दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के दर्शन होंगे। इसके अलावा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक एवं लोक लुभावन आयोजन होंगे। एनडीएमसी के सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने ट्यूलिप के बल्बों का स्टॉक खरीदा है, जिसका इस्तेमाल शहर की बागवानी सजावट के लिए किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि इन पांच क्षेत्रों में अब तक लगभग 42 स्थानों की पहचान की जा चुकी है और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार नए स्थानों को सूची में जोड़ा जाएगा।

 

दिल्ली उत्सव के लिए कमेटी का गठन

खंडेलवाल ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने दिल्ली उत्सव के लिए कैट के प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय “दिल्ली उत्सव आयोजन कमेटी” का गठन है, जो दिल्ली उत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी।

 

वहीं दिल्ली को एमसीडी के पांच जोन यानि करोल बाग, साउथ जोन, सेंट्रल जोन, शाहदरा साउथ जोन और सिटी एसपी जोन में बांट कर निर्माण व मरम्मत कार्य किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि G20 सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकते हैं और इसी के मुताबिक इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। बता दें कि दिल्ली में मार्च, जून और सितंबर में G20 के तहत बैठकें आयोजित होंदी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नेताओं और अधिकारियों के भ्रमण के अलावा महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। ऐसे में मार्च 2023 में G20 के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले इस काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More