BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मंगला इलेक्ट्रॉनिक्स से हुई 60 लाख की चोरी में चार गिरफ्तार

मथुरा। होलीगेट मंगला इलेक्ट्रानिक्स की दुकान और गोदाम से हुई लाखों रूपये के सामान की चोरी का खुलासा करते हुए राजू शर्मा पुत्र भगवान शर्मा निवासी नगौडा थाना राया हाल किरायेदार संजय अग्रवाल निवासी आन्नद लोक कालौनी बीएसए रोड थाना कोतवाली, शरद कुमार उर्फ रानू जायसवाल पुत्र सोमप्रकाश जायसवाल निवासी कोयला वाली गली, होली गेट थाना कोतवाली, वकील पुत्र सलीम निवासी मनोहरपुरा पानी की टंकी थाना कोतवाली तथा अंकुर जायसवाल पुत्र सजन जायसवाल निवासी जमुनाबाग रोड सदर थाना सदर बाजार को नये बस स्टैण्ड के सामनें माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया है।  इनके कब्जे से पुलिस ने 18 सीलिंग फैन, 04 एडजेक्ट फैन, 01 गीजर, 03 रुम हीटर, 16 बंडल केबिलध्तार, 129 डिब्बे स्विच साॅकिट एसोसिरीज बरामद किये हैं।


 मृदुल अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी गुरूकृपा कालौनी मसानी मंगला इलैक्ट्रीकल्स के नाम से रोशनगंज प्रथम तल कोतवाली रोड मथुरा पर बिजली फिटिंग के सामान की दुकान संचालित करता है लाॅकडाउन के दौरान  मृदुल अग्रवाल उपरोक्त की दुकान बन्द थी कभी कभी दुकान की देखभाल के लिए मृदुल अग्रवाल उपरोक्त दुकान आता था तब मृदुल अग्रवाल उपरोक्त को महसूस हुआ कि दुकान के अन्दर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिये और दुकान की निगरानी करने लगा 15 अप्रैल को आठ बजे प्रार्थी मृदुल अग्रवाल अपने भाई आशीष तथा कुंज बिहारी के साथ अपनी दुकान पर आया हुआ था कि रानू जायसवाल पुत्र नामालूम निवासी कोयला वाली गली छत्ता बाजार मथुरा, राजू शर्मा पुत्र नामालूम निवासी जनकपुरी महोली रोड मथुरा जो दुकान के पुराने नौकर है व वकील रिक्शे वाले के साथ आकर प्रार्थी मृदुल अग्रवाल उपरोक्त की दुकान से तीनों लोग दुकान का शटर खोलकर दुकान से माल निकाल रहे थे उपरोक्त तीनों लोग सीसीटीवी व हमें तीनों भाईयों को देखकर मौके से भाग गये तीनों लोग काफी समय से मृदुल अग्रवाल की दुकान से साठ लाख रूपये का माल निकालकर ले गये हैं जो अंकुर जैसवाल निवासी जमुनाबाग रोड सदर बाजार मथुरा तथा धर्मेन्द्र पुत्र नामालूम निवासी जमुनापार मथुरा तथा मनीश जैन पुत्र मानालूम निवासी बरसाना रोड गोवर्धन गोवर्धन को माल बेंचते के सम्बन्ध में आरोपी रानू जायसवाल, राजू शर्मा, वकील के नाम थाना कोतवाली दर्ज कराया था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More