BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, लोकार्पण

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांट क्षेत्र में हुई जनसभा में कहा कि जनता हमेशां वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रख कर फैसला करेगी। उत्तर प्रदेश के अंदर इस समय डबल इंजन की सरकार है। केन्द्र और प्रदेश सरकार मिलकर जब कार्य कतरी हैं दो गुना लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ रामभक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है, दूसरी ओर रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं।

एक तरफ किसानों का सम्मान करते हुए ऋणमाफी करने वाली सरकार है दूसरी ओर किसानों के पेट पर लात मारने वाले लोग हैं। एक तरफ विकास को समर्पित भाजपा की सरकार है और दूसरी ओर वह लोग हैं जिन्होंने स्वं के परिवार के विकास पर ध्यान दिया। ये लोग बिजली नहीं दे सकते थे। किसानों पर अत्याचार करते थे यह किसी से छुपा नहीं है।

मांट क्षेत्र में ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि हर युवा को टैबलेट स्मार्ट फोन देने का काम इसी महीने से किया जाएगा। इससे आन लाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की राह भी खुलेगी। मुफ्त खाद्यान योजना को होली तक बढाने की घाषणा करते हुए कहा कि अतंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को तेल, दाल, नमक भी मिलेगा। 12 दिसम्बर से यह योजना पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। प्रदेश में 15 करोड लोगों को इसका लाभ मिलेगा।


 उन्होंने कहा कि आज आप मथुरा से कहीं भी जाना चाहऐंगे तो अच्छा मार्ग और कनेक्टिवटी मिलेगी। अच्छी कनेक्टिवटी भाजपा सरकार की देन है। आप साक्षात ब्रजभूमि में निवास करते हैं। आप शोभाग्य शाली है, यह वही भूमि है जिस भूमि ने देश और दुनियां को एक संदेश दिया, लेकिन पिछली सरकारों ने रानजीति स्वार्थों के कारण इस भूमि और उत्तर प्रदेश को बदनाम करने में कोई कोताही नहीं बरती थी। उत्तर प्रदेश भगवान श्री राम, श्रीकृष्ण की भूमि है। उत्तर प्रदेश कुंभ की भूमि है। अनेकों तीर्थों की भूमि है। भारत की आत्मा सचमुच कहीं निवास करती है तो वह उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की छवि को धूमिल करने का कार्य किया था। दंगा उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई थी। कोई निवेश नहीं करना चाहता था। विकास के नाम पर लूट खसूट होती थी। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं परिवार हो गया था। यह वही प्रदेश है जहां बिजली देने में लोग भेदभाव करते थे।

चार जिलें में बिजली आती थी, 71 जनपद टकटकी लगा कर देखते थे कि हमारे यहां भी कभी बिजली आएगी। वीआईपी जिले बना दिए थे वहीं पर विकास के नाम पर बंदरबांट होता था।

आज यहां पर दो सौ करोड की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास हो रहा है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकस तथा तीर्थ स्थलों से जुडे कार्य हैं। पिछली सरकारों में कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर पैसे का अपव्यय किया जाता था। उसी पैसे का उपयोग तीर्थों के विकास में उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सपा सरकार में हुए कोसीकला सांप्रदायिक दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार बनने के बाद प्रदेश में पहला दंगा यहीं कोसीकला में हुआ था। सपा सरकार में हुए जवाहरबाग कांड की भी याद भी लोगों के जहन में ताजा की।

उन्होंने कहा हिक ऐसा लगात था कि जैस कोई कंस सत्ता में बैठ कर लोगों की भावनआों को रौंदने का काम कर रहा हो। 2017 के बाद कोई दंगा, कोई बलवा नहीं हुआ। आज ब्रज के तीर्थों का विकास हो रहा है।

मथुरा पहले छोटी सी नगर पालिका थी। आज मथुरा वृंदावन मिल कर एक बडे नगर निगम के स्वरूप मंे है और विकास हो रहा है। मथुरा दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बन कर आगे बढ रहा है। पहले माफिया के लिए प्रदेश के अंदर सत्ता के द्वार ख्ुाले होते थे। आज माफिया के लिए जेल के द्वार खुले हैं, यही अंतर देखने को मिल रहा है। पहले विकास एक परिवार का होता था। आज प्रदेश की 25 करोड जनता का विकास हो रहा है।

पहले स्वं के स्वार्थ के लिए उजुल जुलूल योजना बनाई जाती थीं। पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर लूट खसूट करने के लिए दिया जाता था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान श्रीकान्त शर्मा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, चौधरी लक्ष्मी नारायण पशुधन एवं मत्स्य विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, चौ. किशन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत मथुरा, रविकान्त गर्ग अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक उत्तर प्रदेश सरकार, ठा. कारिन्दा सिंह विधायक गोवर्धन क्षेत्र, पूरन प्रकाश विधायक बल्देव क्षेत्र मौजूद रहे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More