BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिकी दौरे पर, UNGA के 78वें सत्र में लेंगे भाग

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर नौ दिनों (22-30 सितंबर) के अमेरिकी दौरे पर हैं। वे 26 सितंबर तक न्यूयॉर्क में रहेंगे। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 78वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 

'इंडिया-यूएन फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट' की करेंगे मेजबानी 

वे ग्लोबल साउथ के लिए भारत के समर्थन को दोहराते हुए विशेष कार्यक्रम ‘इंडिया-यूएन फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट’ की मेजबानी करेंगे।

विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे

विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान विदेश मंत्री विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे। विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से भी मुलाकात करेंगे। 

26 सितंबर को UNGA के उच्चस्तरीय सत्र में विदेश मंत्री का संबोधन 

26 सितंबर को 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में विदेश मंत्री का संबोधन होगा। यूएनजीए सत्र के बाद विदेश मंत्री अमेरिकी वार्ताकारों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के लिए 27 से 30 सितंबर तक वाशिंगटन डी.सी. का दौरा करेंगे। 

अमेरिकी व्यापारिक नेताओं और थिंकटैंक के साथ भी होगी चर्चा

इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन, अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों, अमेरिकी व्यापारिक नेताओं और थिंकटैंक के साथ चर्चा करेंगे। डॉ. जयशंकर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित चौथे विश्व संस्कृति महोत्सव को भी संबोधित करेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More