देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। नमकीन के आधा दर्जन से अधिक कारखाने पर शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कारखानों से कुकिंग मीडियम एडिबल ऑयल के नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही कारोबारियों को चेतावनी दी कि नमकीन में अखाद्य रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें। खाद्य सुरक्षा विभाग का नमकीन कारखानों पर छापा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ गौरी शंकर के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अभियान के तहत नमकीन बनाने वाले कारखानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम द्वारा कृष्णा धाम कॉलोनी लक्ष्मी नगर स्थित सौरव नमकीन, होली गेट पर स्थित कालीचरण नमकीन भंडार, ज्वाला माई नमकीन भंडार, कालीचरण एंड संस नमकीन भंडार, बाबा नमकीन तथा डीग गेट स्थित भारत नमकीन, न्यू भारत नमकीन एवं भूतेश्वर चौराहे पर स्थित सियाराम नमकीन कारखानों का संघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डोम 24 उपकरण का उपयोग करते हुए नमकीन तलने वाले तेल की गुणवत्ता मौके पर ही जांच की गई तथा सभी प्रतिष्ठानों से कुकिंग मीडियम एडिबल ऑयल के सात नमूना जांच के लिए संग्रहित किए गए।
एडिबल ऑयल का अधिकतम तीन बार उपयोग
सभी कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं की एडिबल ऑयल का नमकीन तलने में अधिकतम तीन बार ही उपयोग करना सुनिश्चित करें। साथ ही कारखाना परिसर में स्वच्छता के साथ गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग करते हुए ही नमकीन का निर्माण करें। नमकीन निर्माण में अखाद्य तथा हानिकारक रंगों का उपयोग पूर्णतया वर्जित है यदि किसी कारोबारी द्वारा उक्त नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो विभाग द्वारा जारी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा ।
चार स्थानों से लिए दूध के नमूने
इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों से दूध के चार नमूनों का संग्रहण किया गया है। इन सभी 11 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के समय गजराज सिंह, देवराज सिंह, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, दलवीर सिंह, सविता शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा ताराचंद धारिया खाद्य सहायक उपस्थित रहे।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यौन शक्ति बढ़ाने के लिए इन खाद्य वस्तुओं को करें अपनी डाइट में शामिल, दूर होगी यौन कमजोरी
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना