BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रोजाना लग रही किसानों की फसल में आग

मथुरा। खेतों से होकर गुजर रहे बिजली के तार जगह जगह जर्जर हो चुके हैं। खम्भों पर इंसुलेटर तक नहीं हैं। कई जगह विद्युत खम्भे पूरी तरह से झुक गये हैं। खेतों के उपर से गुजर रहे विद्युत तार जमीन से कुछ उपर ही लहरा रहे हैं। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।

किसान की गैहूं की फसल खेतों में सूखी खडी है या कटी पडी है। आग की एक चिनगारी किसान को तबाह करने को काफी है। कोई दिन ऐसा नहीं गुजर रहा कि जनपद में किसानों की फसल में विद्युत तारों से निकली चिनगारी से आग नहीं लग रही हो।

कुछ पल में ही किसान की महीनों की महनत राख हो जाती है। जिम्मेदारों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही और नहीं किसी तरह के इंतजामात किये जा रहे हैं जिससे कि इन घटनाओं को रोका जा सके। कई किसान अपने खेतों के उपर झूल रहे बिजली के तारांे को ठीक करने के लिए अधिकारियों से लगातार शिकायत कर रहे है।

आप इसे संयोग कहेंगे कि लापरवाही बल्देव क्षेत्र के गांव अरतौनी निवासी भूरा उर्फ प्रताप ने शनिवार को बल्देव पहुंच कर अपने खेतों के उपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तारांे को ठीक करने का अनुरोध विभाग से किया था, सोमवार को भूरा की एक एकड में खडी गैहूं की फसल में विद्युत तारों से निकली चिनगारी से आग लग गई और पूरी फसल जलकर राख हो गई। यह सिलसिला इस सीजन में हर साल चल निकलता है। इस बार भी घटनाआंे में कमी नहीं आई है।

सोमवार दोपहर मांट में नसीटी रोड पर हाइटेंशन लाइन से निकली चिनगारी से किसान की छह बीघा फसल जल गई। आग ग्रामीण महावीर के खेत में लगी। मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिल कर आग पर काबू पाया।

-सोमवार को बल्देव क्षेत्र के गांव अरतौनी के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरने से किसान की करीब एक एकड गैहूं की फसल जल कर रख हो गई। एसडीएम महावन कृष्णानंद तिवारी ने सूचना मिलने पर लेखपाल को मौके पर भेजा। विद्युत विभाग के एसडीओ को भी घटना की सूचना दे दी गई।

-गोवर्धन क्षेत्र के गांव भगोसा के जंगल में खेतों में आग लग गई। करीब 50 बीघा गैहूं की फसल जल गई। खेतों पर खडी कार भी इस दौरान जल गई।

-मांट क्षेत्र के गांव पिपरोली के समीप हाईटेंशन लाइन से उठी चिनगारी ने छह बीघा गैहूं की फसल को जलाकर रख कर दिया। पिपरोली गांव के सुनील, सुबोध और दीपक के खेत में आग लगी। देर से दमकल पहुंची और आग बुझने से पहले ही पानी खत्म हो गया। किसानों ने खडी फसल को ट्रैक्टर से जोत कर आग पर काबू पाया।

-मांट क्षेत्र के ही गांव बालकिशन में बिजली के हाईटेंशन लाइन में हुए शार्टसर्किट से सडक किनारे रखे किसान के पशुआंे के चारे में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया।

-थाना नौहझील क्षेत्र के गांव कांकर गढी में हाईटेंशन बिजली की लाइन का तार टूटने से 20 बीघा गैहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खेतों के उपर से जर्जर तार झूल रहे थे। जली फसल ग्रामीण उदयभान की थी। उदयभान पर अपना खेत नाममात्र का है। वह दूसरों का खेत लेकर खेती करता है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दमकल और पुलिस को भी दी थी। आग खुद बुझ जाने तक कोई मदद कहीं से नहीं मिली।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More