BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी का आज दोनों सदनों में संबोधन, विपक्ष उठा सकता है राफेल मुद्दा

PM मोदी का आज दोनों सदनों में संबोधन, विपक्ष उठा सकता है राफेल मुद्दानई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर को लोकसभा में और उसके बाद देर शाम राज्यसभा में अपना भाषण देंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस आज सदन में राफेल डील के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोल सकती है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ही राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था। ऐसे में देखना होगा कि क्या पीएम मोदी इस मुद्दे पर बयान दे सकते हैं या नहीं। आपको बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई थी, जिसके बाद 1 फरवरी को बजट पेश किया गया था।

 

विपक्ष की ओर से सदन में राफेल डील पर सवाल दागे जा सकते हैं। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस रक्षा सौदे में न सिर्फ घोटाले का दावा किया है, बल्कि सीधे तौर पर इस डील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है, मोदीजी ने व्यक्तिगत रूप से यह सौदा करवाया। मोदी व्यक्तिगत रूप से पेरिस गए। व्यक्तिगत रूप से सौदे को बदलवाया गया। पूरा भारत इसे जानता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में अपने भाषण के दौरान विपक्ष के द्वारा बजट पर उठाए जा रहे सवाल और पकौड़ा वाले बयान को लेकर निशाना साध सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों में कई कांग्रेसी नेताओं की तरफ से पीएम मोदी के पकौड़ा वाले बयान को बड़ा मुद्दा बनाया गया था। जिसका जवाब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में भी दिया था। रोजगार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया गया बयान अब सदन तक पहुंच गया है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अमित शाह ने राज्यसभा में अपना पहला भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने रोजगार को लेकर पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया और कांग्रेस को मजाक न बनाने की नसीहत दी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More