देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली।दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 17 लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई। मरने वालों में छह महिलाएं भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि दो फैक्ट्रियों में प्लास्टिक का निर्माण होता था, जबकि एक अन्य फैक्ट्री में पटाखें बनाए जाते थे। आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
बगैर एनओसी के संचालित हो रही थी फैक्ट्री
शुरुआती जांच में सामने आया है कि पटाखा फैक्ट्री बगैर एनओसी को संचालित हो रही थी। इस अवैध फैक्ट्री में चोरी-छिपे काम हो रहा था।
पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे को लेकर ट्वीट किया। मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया। मोदी ने कहा कि मरने वालों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बचाव राहत कार्यों पर सरकार की नजर है उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज