BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अब ट्रंप-पुतिन के संबंधों की जांच करेगी FBI, चुनावों में दखल का आरोप

अब ट्रंप-पुतिन के संबंधों की जांच करेगी FBI, चुनावों में दखल का आरोपवॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित भूमिका की जांच अब एफबीआई करेगी। एफबीआई के निदेशक जेम्स कॉमे ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति चुनावों में रूस की कथित भूमिका की जांच एफबीआई को सौंप दी गई है। कॉमे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने में रूस की भूमिका की जांच अब एफबीआई करेगी। 

 

साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव अभियान और रूस की पुतिन सरकार के बीच किसी भी तरह के संभावित संबंधों की भी जांच करेगी। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार एफबीआई के निदेशक कॉमे का कहना है कि आमतौर पर एफबीआई कभी अपनी जांच के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं बताता, 

 

लेकिन असाधारण परिस्थितियों में कभी-कभी जांच के बारे में बात की जाती है। उन्होनें कहा कि जब मामला राष्ट्रीय और जनहित से जुडा हो तो कई बार जांच एजेंसी इसके बारे में खुलकर बोलती है। ज्ञातव्य है कि ओबामा प्रशासन ने आरोप लगाया था कि नंवबर में हुए राष्ट्रपति चुनावों में रूस ने डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन के चुनाव अभियान को प्रभावित कर रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को फायदा पहुंचाने की कोशिश की।

 

साथ ही उन्होनें रूस पर चुनावों के दौरान डेमोक्रैटिक पार्टी के कंप्यूटर्स हैक करने और हिलरी के ईमेल्स लीक करने का भी आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी आरोप है कि चुनावों के दौरान ट्रंप की चुनावी टीम के सदस्य पुतिन प्रशासन और रूस के कुछ आला अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थे। इन आरोपों के चलते ही ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन को इस्तीफा देना पडा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More