BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ब्रज रज, यमुना जल लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे किसान

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि मथुरा की ब्रज रज व यमुना जल लेकर के अपने निजी वाहनों से गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अनुपस्थिति में गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को दोनों चीजें भेंट की। ब्रजरज से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को तिलक किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में मथुरा जनपद से किसान व कार्यकर्ता पहुंचें। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है। इन सरकारों ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया। कड़ाके की ठंड में भी देश के किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार के नुमाइंदे कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। जब तक कानून वापस नहीं होगा आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, भारतीय किसान यूनियन के आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना,  भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, जिला महामंत्री देवेंद्र रघुवंशी, मांट तहसील अध्यक्ष रोहताश चैधरी, छात्र नेता विश्वेंद्र चैधरी, शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चैधरी, जगमोहन मंडल कोषाध्यक्ष आगरा जगदीश परिहार प्रेमवीर सिंह चंद्रभान आदि इस प्रतिनिधि मंडल मंे मौजूद रहे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More