BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

किसान संगठनों ने भी किया रैली के समर्थन का ऐलान

मथुरा। किसान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल कलक्ट्रेट पर हूंकार भरेगा। एक तरह से यह विपक्ष का जन समर्थन दिखाने का उपक्रम है जिसे समाजवादी पार्टी के अलावा किसान संगठनों ने खुल कर समर्थन दिया है। कुछ जातिगत संगठन भी रैली के समर्थन में आए हैं।

वही विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी सामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए रालोद की ओर से किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोडी गई। हाथरस में रालोद कार्यकर्ताओं और मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चैधरी पर हुए लाठी चार्ज के बाद ही इस तरह के प्रदर्शन की पटकथा लिख गई थी।

समाजवादी पार्टी एमएलसी डॉ संजय लाठर ने बताया कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल हजारों समाजवादी समर्थकों के सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल की किसान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में सहभागिता करेगा।

डॉ. लाठर ने कहा  कि आज किसान की पीठ पर लाठी मारने का काम योगी और मोदी सरकार कर रही हैं। समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक इनको घेरने का काम करेगी। तीनों किसान अध्यादेश किसान खेत मजदूर और गरीबों के विरोध में आए हैं।

उससे आम जनमानस आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी रैली में वर्तमान सरकार का विरोध करने के लिए आएंगे। तत्पश्चात अपने समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।


एमएलसी डॉ संजय लाठर ने कहा आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। अपराधी संगठित होकर प्रशासन से सांठगांठ करके अपराध कर रहे हैं। महिलाओं के साथ लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं बहुत ज्यादा हो रही हैं। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

इन सभी जनता की समस्याओं को लेकर लोकतंत्र बचाने के लिए अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल की रैली में पूर्ण सहभागिता समाजवादी पार्टी करेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More