देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बसपा के पूर्व विधायक के परिजनों पर जानलेवा हमला हुआ है। बाइक सवारों ने बसपा नेता के छोटे भाई सहित दूसरे परिजनों पर फायरिंग की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटना से क्षेत्र में दहशत है।
इस हमले को लेकर लोग तरह तरह के कायास लगा रहे हैं। गोवर्धन और बल्देव विधान सभा क्षेत्रों से बसपा के कोटे से दो बार विधायक रह चुके पार्टी के कद्दावर नेता राजकुमार रावत के परिजनों पर गुरूवार की शाम को बाइकसवारों ने फायरिंग की। यमुनापार क्षेत्र में राया रोड पर राजकुमार रावत के छोटे भाई प्रमोद रावत, रावत धर्म कांटे पर परिजनों के साथ बैठे थे। तभी लाल रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक आये और उन्होंने विधायक के परिजनों पर गोली चला दी। जिसमें विधायक के परिजन बाल बाल बच गये, गोली पीछे की दीवार में जा लगी। फायरिंग करते हुए हमलावर मौके से भाग गये। शाम को हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस पूरे मामले की जानकारी विधायक के परिजनों ने पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर थाना यमुनापार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। विधायक के परिजनों पर इस तरह से फायरिंग की घटना कई सवाल खडे करती है।













Related Items
दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा की