BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जाएंगे तीन मध्य यूरोपीय देशों की यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 2 से 5 सितंबर तक स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक विदेश मंत्री की यात्रा तीन मध्य यूरोपीय देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेगी और यूरोपीय संघ के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

2 से 3 सितंबर के बीच स्लोवेनिया में होंगे विदेश मंत्री
विदेश मंत्री 2 से 3 सितंबर के बीच स्लोवेनिया में होंगे। स्लोवेनिया वर्तमान में यूरोपीय संघ परिषद का अध्यक्ष है और उसकी ओर से 3 सितंबर को यूरोपीय संघ के देशों के विदेश मंत्रियों की एक अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए डॉ. जयशंकर को आमंत्रित किया गया है। स्लोवेनियाई नेतृत्व के साथ मुलाकात के अलावा जयशंकर वहां विदेश मंत्री डॉ. एंज लोगार के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे ।

3 सितंबर को रहेंगे क्रोएशिया में
विदेश मंत्री स्लोवेनिया में आयोजित होने वाले ब्लेड स्ट्रैटेजिक फोरम (बीएसएफ) में भाग लेंगे और ‘भारत-प्रशांत में नियम आधारित व्यवस्था में भागेदारी’ पर आयोजित पैनल चर्चा में भाग लेंगे। वह पारस्परिक हित के मुद्दों पर अपने यूरोपीय संघ के समकक्षों के साथ चर्चा भी करेंगे। क्रोएशिया की 3 सितंबर को अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक राडमैन और देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

4 से 5 सितंबर को डेनमार्क जाएंगे विदेश मंत्री
डेनमार्क यात्रा के दौरान 4 से 5 सितंबर को विदेश मंत्री अपने समकक्ष जेप्पे कोफोड के साथ भारत-डेनिश संयुक्त आयोग के चौथे दौर की की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त आयोग ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग की व्यापक समीक्षा करेगा। इसे सितंबर 2020 में वर्चुअल समिट के दौरान स्थापित किया गया था। विदेश मंत्री वहां गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More