BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

तीन दिवसीय यात्रा पर कुवैत जाएंगे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को कुवैत जाएंगे। यह विदेश मंत्री के तौर पर उनकी पहली कुवैत यात्रा होगी। अपनी यात्रा के दौरान वह कई उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार वह कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर अल मोहम्मद अल सबाह के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। वह अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुवैत के अमीर के नाम लिखा व्यक्तिगत पत्र भी उन्हें सौंपेंगे।


भारत-कुवैत संबंध

बता दें कि वर्ष 2021-22 भारत और कुवैत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का साठवां वर्ष है। कुवैत और भारत के बीच प्रगाढ़ संबंध है। कुवैत में इस समय करीब 10 लाख भारतीय रह रहे हैं। भारत कुवैत के साथ सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और कुवैत भारत का बड़ा तेल निर्यातक देश है।

कुवैत के विदेश मंत्री इसी वर्ष मार्च में दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान दोनों देशों ने विदेश मंत्री स्तर के संयुक्त आयोग स्थापित करने पर सहमति जताई थी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More