BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज होगा उत्तराखंड में CM का ऐलान, नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक

आज होगा उत्तराखंड में CM का ऐलान, नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकदेहरादून। उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने जा रहा है। वहीं यूपी में इसका फैसला कल होगा। आपको बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद गोवा, मणिपुर और पंजाब में सरकारे बन चुकी है। पंजाब में गुरुवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार गठित हो गई है। 

 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तीन-चौथाई से बहुमत पाने के पांच दिन बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा नहीं कर सकी है। अब मुख्यमंत्री चुनने के लिए उत्तराखंड में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक देहरादून में आज तीन बजे बुलाई गई है। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और सरोज पांडेय के अलावा प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बनने वाले नेता का नाम तो तय कर दिया है लेकिन इसकी घोषणा विधायक दल की बैठक के बाद ही होगी। मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर गुरुवार शाम देहरादून लौट आए। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दावे भी बदलते रहे। कभी पूर्व मंत्री व पार्टी के झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत को दौड़ में अव्वल बताया गया तो कभी पूर्व मंत्री प्रकाश पंत को। वैसे सतपाल महाराज और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के नाम भी चलते रहे।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More