BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विद्युत अधिकारी बोले खत्म हुई गांधीगिरी

मथुरा। विद्युत विभाग के लिए गांधीगीरी के परिणाम अच्छे नहीं रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि उपभोक्ताओं को मान मनोव्वल रास नहीं आया। जब सख्ती हुई तो राजस्व बढा है। जनपद में अगस्त माह में 65 करोड था जो अब बढ कर 80 करोड हो गया है।

625 आरसी जारी की गई हैं, यह संख्या अब निरंतर बढती जाएगी। विद्युत विभाग के निशाने पर 357 गांवों के 35700 उपभोक्ता है। इन की सूची पहले ही तैयार की जा चुकी थी। अब इनके खिलाफ कार्रवाही शुरू की गई है।  


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने तीन जुलाई हाईलाइन फीडर में लाइन लास कम करने के निर्देश दिये थे। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विनोद गंगवार का कहना है इसके बाद 45 दिन गांव गांव गये। कुछ लोगों ने उनकी बात सुनी, कई ने नहीं सुनी। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विनोद गंगवार ने बताया कि   सघंन वसूली अभियान के लिए कुल 357 गांव चुने गये हैं, जिनमें 100 से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने एक साल से भुगतान नही किया है।

इसके अलावा उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे जिनके उपर 10 हजार से ज्यादा का बकाया है। देहात क्षेत्र में 2 लाख 16 हजार उपभोक्ता हैं जिनमें से 1 लाख 6 हजार ने भुगतान नहीं किया है।

कुल मिला कर पूरे जनपद में 395 करोड बिजली बकाया है जिनमें शहरी और ग्रामीण सभी तरह के उपभोक्ता सामिह हैं। सरकारी विभागों पर करीब 88 करोड की देनदारी बकाया चल रही है। कुल मिला कर पूरे जनपद में 395 करोड बिजली बकाया है जिनमें शहरी और ग्रामीण सभी तरह के उपभोक्ता सामिह हैं। सरकारी विभागों पर करीब 88 करोड की देनदारी बकाया चल रही है। इसके लिए भी संपर्क किया जा रहा है।

ग्राम प्रधानों को बकायेदारों की सूची सौंप दी गई है। वहीं विभागीय सूत्रों का कहना है कि इन  में से करीब 80 ग्राम प्रधान ऐसे हैं जिन्होंने खुद बिल जमा नहीं किया है।
विनोद गंगवार का कहना है अकेले उन्हीं के क्षेत्र में अगस्त में 120 और सितम्बर में 250 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं। अगस्त में 10 और सितम्बर में 15 करोड से अधिक की वसूली हो चुकी है। वसूली के लिए जटिल गांवों की सूची तैयार की गई है। सहार गांव, भरनाकला, भरना खुर्द, बल्देव के कचनाउ, बरौली आदि में टीमों का विरोध हुआ। यहां पुलिस बल के साथ अभियान चलाया जा रहा है।

विरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं।  जिन क्षेत्रों में लाइन लाॅस 15 प्रतिशत तक आ जाएगा उन क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। लाइनलाॅस कम करने के लिए भी जनप्रतिनिधियों और खास कर ग्राम प्रधान और सचिव का सहयोग लिया जा रहा है। चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  

बल्देव बिजली घर पर भाकियू की महापंचायत आज


मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत बुधवार को बल्देव बिजली घर पर होगी। महापंचायत में किसानों के खिलाफ एफआईआर, मीटर रीडिंग में गड़बड़ होने, गांवों में झूलते जर्जर तार, गांव में टूटे हुए खंबे, गांव की लाइट 18 घंटे में से 10 घंटे आना, टूबल की लाइट 10 घंटे में से 4 घंटे आना जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाये जांएगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More