BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

योगी ने देर रात तक ली EDU. DEPT के अफसरों की क्लास, लिए ये अहम फैसले

योगी ने देर रात तक ली EDU. DEPT के अफसरों की क्लास, लिए ये अहम फैसलेलखनऊ । योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार कडे फैसले ले रही है। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को प्रजेंटेशन देने के लिए कहा है। साथ ही भविष्य के लिए विभागों को रोड मैप तैयार करने के लिए भी कहा गया है। विभागों की प्रजेंटेशन सोमवार से शुरू हो गई है। कल शिक्षा विभाग के सचिवों ने योगी आदित्यनाथ के सामने प्रजेंटेशन दिया। साथ ही रोड मैप पर भी चर्चा हुई। सोमवार को देर रात तक सीएम आदित्यनाथ योगी और उनके कैबिनेट मंत्रियों के साथ अधिकारियों की बैठक चलती रही। योगी सरकार ने 5 साल में 10 लाख नए रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा है। 

शिक्षा विभाग के सचिवों के साथ देर रात तक चली मीटिंग में योगी आदित्यनाथ ने कई अहम फैसले लिए। जो सरकारी अध्यापक कोचिंग क्लास चला रहे हैं, उन पर नकेल कसेगी। योगी सरकार ने फैसला लिया है कि जो सरकारी अध्यापक कोचिंग क्लास चला रहे हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही परिक्षाओं में नकल रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभागों के सचिवों को कडे निर्देश दिए। 

योगी आदित्यनाथ पूरी तैयारी के साथ मीटिंगमें गए थे। शिक्षा विभाग का प्रजेंटेशन तो आधे घंटे में ही पूरा हो गया लेकिन उसके बाद जब योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सवाल जवाब करना शुरू किया। योगी उनसे सारी जानकारी मांग रहे थे और ऐसे में अधिकारी यहां फाइलों का पुलिंदा लेकर दौडते-भागते दिखे।

प्राइवेट स्कूलों पर कसेगी नकेल: 

योगी सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग में सीएम योगी ने फीस को लेकर मनमानी पर नीति बनाने के आदेश दिए हैं। 

नकल करवाने वाले केन्द्रों पर कडी कार्रवाई के निर्देश: 

सीएम योगी ने परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कडे निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा है कि नकल करवाने वालों और जिन केंद्रों पर नकल होती है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। दागी केंद्रों को पहचान कर उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए, 

क्योंकि राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नकल माफिया से निपटना बेहद जरूरी है। साथ ही योगी ने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों के पाठ्यक्रम को 200 दिन में खत्म किया जाए और सभी स्कूलों में बायोमीट्रिक्स के जरिए शिक्षकों और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर निगरानी रखी जाए।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More