BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ED के सम्मन पर चचेरे भाई राज ठाकरे के समर्थन में आए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद चचेरे भाई सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे उनके समर्थन में उतर आए हैं। ईडी ने एक मामले की जांच के सिलसिले में राज ठाकरे को सम्मन जारी करते हुए गुरुवार को पेश होने को कहा है। 

उद्धव ठाकरे ने अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से यह कहते हुए अपना परोक्ष समर्थन जाहिर किया कि ईडी द्वारा उनसे (राज ठाकरे से) पूछताछ में कुछ भी नहीं निकलेगा। उद्धव ने कहा, मुझे नहीं लगता कि ईडी द्वारा उनसे (राज ठाकरे) कल की जाने वाली पूछताछ से कोई नतीजा निकलेगा।

ईडी के कदम को पहले प्रतिशोध का कारण बताने वाले मनसे के प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के सभी लोग इस बात को जानते हैं कि इस मामले में कुछ भी नहीं है और राज ठाकरे इससे अछूते रहेंगे।

उद्धव ने यह टिप्पणी इगतपुरी से कांग्रेस विधायक निर्मला गावित के शिवसेना में शामिल होने के मौके पर की। ईडी ने रविवार को ठाकरे व उनके पूर्व कारोबारी सहयोगी रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना नेता मनोहर जोशी के बेटे अनमेश जोशी के साथ ही एक अन्य कारोबारी सहयोगी को नोटिस जारी किया था। इसके बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई थी। गौरतलब है कि ईडी ने ठाकरे को आईएलएंडएफएस से संबंधित एक धनशोधन मामले में गुरुवार को अपने कार्यालय में पेश होने को कहा है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More