BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना टीकाकरण से दूर होगा आर्थिक संकट : केंद्रीय वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि ‘कोरोना टीकाकरण से देश का आर्थिक संकट दूर होगा।’ वह राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शक्ति मिशन के तीसरे चरण का आगाज कर रही थीं।

भारत वैक्सीन उत्पादन में विश्व में सबसे आगे

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि आज भारत वैक्सीन उत्पादन में विश्व में सबसे आगे है। भारत में आज अधिकतम छह वैक्सीन उपलब्ध है। बहुत सारे विकसित राष्ट्रों के पास एक भी वैक्सीन नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हाल ही में बच्चों के लिए भी कोविड-19 वैक्सीन विकसित कर ली गयी है। गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण में वरीयता दी जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय आवश्यकता है कि पूरे देश में जल्द से जल्द टीकाकरण किया जाये ताकि हम कोरोना के कारण उत्पन्न हुए आर्थिक संकट को हम दूर कर सकें।

केंद्र की योजनाएं महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाएं महिलाओं के विकास और उत्थान पर केंद्रित है। केंद्र सरकार की योजनाएं जनधन योजना, मुद्रा लोन सभी महिलाओं के लिये केंद्रित है। उन्होंने कहा कि जब प्रोत्साहन मिलता है महिला उसमें शामिल होने से बिल्कुल नहीं हिचकती और शामिल होने के बाद बहुत अच्छा प्रदर्शन करती है।

स्टोरेज कैपेसिटी बनायें स्वयं सहायता समूह की महिलायें

इस अवसर पर प्रदेश की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि स्टोरेज कैपेसिटी के लिए केंद्र सरकार पैसा देती है। मैं स्वयं सहिता समूह ग्रुप की महिलाओं से निवेदन करती हूं कि इसका फायदा उठाकर वो अपने गांव में स्टोरेज कैपेसिटी बना लें।

वित्त मंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों का नतीजा है कि हाल ही में महिलाओं को परमानेंट सर्विस कमीशन में शामिल करने के फैसले से महिलाओं के सपनों को नए पंख मिले है। महिलाओं को अब एनडीए यानि नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में भी बैठने की अनुमति दे दी गयी है।

यूपी की महिला बैंक मित्रों ने गांव-गांव तक पहुंचाया बैंक

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां गांव-गांव तक बैंक पहुंचा है और उसकी वजह है प्रदेश के गांवों की बैंक मित्र। उन्होंने कहा कि उप्र की योगी सरकार ने गांवों की महिलाओं तक बैंक की सुविधा पहुंचाने के लिए महिला मित्रों का गठन किया है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ भी की। कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री योगी की ऊर्जा को देखकर खुश होती हूं कि इतने बड़े प्रदेश में मुख्यमंत्री हर जिले में कम से कम दो बार दौरे करते हैं। ऐसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री हों तो कोई भी प्रदेश स्पीड से आगे बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री जी की ऊर्जा को देखते हुए कह रही हूं कि उत्तर प्रदेश का फ्यूचर ब्राइट है… भविष्य उज्ज्वल है।’’

पुराने पलों को किया याद

पुराने पलों को याद करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें याद है जब प्रधानमंत्री गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो गांवों में लड़कियों को स्कूल भेजने का चलन नहीं था। लड़कियों की प्राथमिक शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं देता था। उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने एक मुहिम चलाकर बेटियों को हाथी और ऊंट पर बिठाकर स्कूल भेजना आरंभ किया और रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत किया इससे गांव वालों में जागरुकता आयी और अधिकतम लोग अपनी बेटियों को प्राथमिक शिक्षा के लिये स्कूल भेजने लगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात में 100 प्रतिशत महिला पंचायतों को प्रोत्साहन दिया, जिससे समाज में उनकी भागीदारी बढ़ सकी।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद सैनिक स्कूलों में बेटियों को दाखिले की मंजूरी मोदी सरकार ने दी है। पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक साथ 11 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More