BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

’खाई गयी जेतो रेलऊ ऐ खाई गई,...बीजेपी सरकार’!

मथुरा। ’खाई गयी जेतो रेलऊ ऐ खाई गई,...बीजेपी सरकार’! खादऊ ऐ खाई गई, खेतऊ खाई गयी...बीजेपी सरकार। जहां किसान आंदोलन को धार देने के लिए आयोजित हो रहीं किसान पंचायतों मंे लोक कलाकार कुछ इसी पंचायत में पहुंच रहे किसानों का मनोरंजन कर रहे हैं।
किसान आंदोलन जैसे जैसे अगे बढ रहा है, इसके अलग अलग रंग भी सामने आ रहे हैं। किसान आंदोलन और सरकार के विरोध में लोकगीतों से लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। किसान पंचायत में भीड जुटाने और जुटी हुई भीड का मनोरंजन करने के लिए आयोजक अब लोक कलाकारों का सहारा ले रहे हैं।  सोमवार को सौंख में कांग्रेस ने किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में पहुंचे किसानों का मनोरंजन करने के लिए लोक कलाकारों को भी बुलाया गया था। पंचायत में पहुंचे किसानों को नेताओं ने कृषि कानूनों को लेकर आशंकाएं गिनाईं।
कांग्रेस नेता महेश पाठन ने कहा कि सरकार की हां में हां मिला दो तो देश भक्त और हां मंे हां न मिलाएं तो देशद्रोही। इस सरकार ने देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने का ठेका ले लिया है। किसानों की बात को मान कर सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी को लागू करे। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी ने कहा कि सरकार किसान विरोध मानसिकता से काम कर रही है। किसानों की आवाज को ताकत से दबाने की सोच वाली यह सरकार हठधर्मी है। किसानों को अब समझ आ गया है कि यह सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। दूसरे नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान बडी संख्या में आसपास के किसान पंचायत में पहुंचे।  

19 को मथुरा आएंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 19 फरवरी को मथुरा आ रही हैं। वह पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में पंचायत, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जोश का संचार करेंगी। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। महानगर अध्यक्ष एड. उमेश शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी का 19 फरवरी को मथुरा आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। कार्यक्रम स्थल एक-दो दिन में पदाधिकारियों से मिलकर तय कर लिया जाएगा। वह कार्यकर्ताओं में पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी जोश भरेंगी। पार्टी की रणनीति और भविष्य की योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगी। पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित नव वर्ष कैलेंडर कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में वितरित करने को दिया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More