BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

DUSU: दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP ने परचम लहराया, अध्यक्ष सहित 3 सीटों पर जीत दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों में आज एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है। एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने सचिव पद पर कब्जा जमाया है। इस साल भी नतीजा 2018 की तरह ही रहे हैं। गत वर्ष भी एबीवीपी को तीन सीटें हासिल हुई थीं, जबकि एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी।

एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया जीते हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार प्रदीप तंवर और संयुक्त सचिव पर शिवांगी खरवाल ने जीत का परचम लहराया है। इसके अलावा एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की है।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया 19 हजार वोटों से जीते हैं। वाइस प्रेसिडेंट पद पर प्रदीप तंवर ने 8,574 वोटों से जीत दर्ज की है। संयुक्त सचिव पद को शिवांगी खरवाल ने 3 हजार वोटों से जीता है। एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सचिव पद को 1,053 वोटों से जीत लिया है।

आपको बताते जाए कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति को राजधानी समेत देश भर की राजनीति के लिए अहम संकेत के तौर पर देखा जाता रहा है। चुनाव समिति के अनुसार, डूसू चुनाव में 39.90 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं। 16वें राउंड की गिनती खत्म हो गई है। आपको बताते जाए कि कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को मतदान हुआ था। डीयू के मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8:30 से दोपहर 1 बजे तक, जबकि इवनिंग कॉलेजों में 3 बजे दोपहर से शाम को 7:30 बजे तक वोट डाले गए थे। वोटिंग के दौरान एक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़कर हंगामे की कहीं से खबर नहीं मिली। 52 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More