देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में रावण दहन किया। रावण दहन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने भीतर की बुराइयों से भी मुक्ति पाना है। विजयादशमी हो, महात्मा गांधी की जयंती हो या प्रकाश पर्व हो, हमें कोई ना कोई संकल्प जरूर लेना चाहिए। पीएम मोदी ने तीर छोडकर दिल्ली के द्वारका में 107 फीट रावण के पुतले का दहन किया। उनके साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहें।
UPDATE....
- पीएम मोदी ने कहा कि शक्ति की साधना, उपासना और आराधना का पर्व नवरात्रि है। नवरात्रि आंतरिक शक्ति को संचित करने और कमज़ोरियों को दूर करने की साधना है। हर मां बेटी का सम्मान, गर्व और गरिमा को बनाए रखना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम चुनौती देने वाले भी और समयानुसार खुद को बदलने वाले भी। हम खुद ही बुराइयों के खिलाफ खड़े होते हैं। बुराइयों के खिलाफ़ खड़े होने वाले ही संत होते हैं।
- उत्सव हमें जोड़ते भी हैं और उत्सव हमें मोड़तें भी हैं। उत्सव हममें नई उमंग और उत्साह भी भरते हैं साथ ही नए-नए सपनों को सजने का सामर्थ्य भी देते हैं : पीएम मोदी।
- पीएम मोदी ने दिल्ली में द्वारका के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत उत्सवों की भूमि है, शायद ही 365 में कोई एक दिन बचा होगा जब हिंदुस्तान के किसी न किसी कोने में उत्सव ना मनाया जाता हो।
- हजारों साल की सांस्कृतिक परम्परा के कारण हमारे देश ने उत्सवों को भी संस्कार का शिक्षा का और सामूहिक जीवन का एक निरंतर प्रशिक्षण करने का काम किया है : पीएम मोदी।
पिछले साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की लव-कुश रामलीला में आयोजित दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया था। इस मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लालकिले की रामलीला से दूर दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में होने वाली रामलीला में शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी मंगलवार शाम लगभग 6 बजे यहां पहुंचेंगे जिसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम होगा। बता दें पीएम मोदी के आने के चलते इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को 5 दिन पहले ही प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई थी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी गई थी। रामलीला के जिस मंच से पीएम मोदी रावण पर धनुष से बाण चलाएंगे उसे राम मंदिर का रूप दिया गया है। मंच के आस-पास की जगह को एसपीजी ने अपने घेरे में ले लिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत