देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। देश के प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई को डा. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेशनल एक्सप्रेस समूह की तरफ से आयोजित यह कार्यक्रम नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। खचाखच भरे हुए हाल मे जब यह सम्मान कृष्णा कन्हाई को दिया गया तो हाल तालियों से गुंजाय मान हो गया।
कृष्ण कन्हाई ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम साहब ने ही उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। उनके नाम का सम्मान मिलना गौरव की बात है। कृष्ण कन्हाई ने समूह के संस्थापक विपिन गुप्ता का आभार प्रगट किया। उनके साथ वरिष्ट पत्रकार वेद प्रकाश वेदिक व कुसुम कन्हाई आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।













Related Items
वृंदावन में एक ही जगह चार धाम के दर्शन, शिव से लेकर राधा-कृष्ण और वैष्णो माता तक के होंगे दर्शन
पवित्र ब्रजभूमि की मौन कशिश: पर्यावरण विनाश से मिटती ‘कृष्ण लीला’ की धरती
कृष्ण जन्माष्टमी 2025: 15 या 16 अगस्त? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और विशेष महत्व