BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

डीएमके प्रमुख स्टालिन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। स्टालिन ने राजनीतिक जीवन में पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है, जबकि डीएमके राज्‍य में छठी बार सरकार बना रही है। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
 
शपथ ग्रहण समारोह कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया था। इस मौके पर डीएमके के गठबंधन दल के सहयोगी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, पूर्व विधानसभा स्पीकर पी धनपाल, सीपीएम के राज्य सचिव के बालाकृष्णन, एमएनएम प्रमुख कमल हसन और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर मौजूद रहे। 
 
कोलातूर विधानसभा सीट से जीते स्टालिन
 
कोलातूर सीट पर डीएमके प्रमुख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक प्रत्याशी आदि राजाराम को 70,000 से अधिक मतों से पराजित किया। स्टालिन को कुल 105,522 मत मिले जबकि राजाराम को 35,138 मत मिले। स्टालिन राज्य सरकार में गृह मंत्रालय के अलावा सार्वजनिक व सामान्य प्रशासन समेत अखिल भारतीय सेवाएं और अन्य विभाग संभालेंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव के परिणामों में डीएमके को 234 में से 133 सीटों पर जीत हासिल हुई।
 
https://twitter.com/PBNS_India/status/1390518990997311489
 
15 सदस्य पहली बार बनेंगे मंत्री
 
स्टालिन के मंत्रिमंडल में उनके साथ कुल 33 सदस्य होंगे। इन 33 सदस्यों में 15 सदस्य ऐसे हैं जो अपने पहली बार मंत्री बनेंगे। स्टालिन ने दपरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी इस मंत्रिमंडल में रखा है। 2006-11 राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री के पद पर रहे द्रमुक के नेता व पार्टी सचिव दपरईमुरुगन इस सरकार में जल संसाधन मंत्री होंगे। 
 
सुबर्मणयन को दिया गया स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग
 
दुरुईमुरुगन के अलावा चेन्नई के पूर्व मेयर एम सुब्रमण्यम और पार्टी के नेता पी. के. सेकराबाबू पहली बार मंत्री बनेंगे। सुब्रमण्यन को स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग दिया गया तो वहीं, सेकरबाबू को हिंदू धार्मिक एवं धरमार्थ प्रबंधन विभाग दिया गया है। 
 
स्टालिन के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों में ये नाम भी शामिल हैं
 
पी के सेकरबाबू, एस एस नसर, चेन्नई के पूर्व मेयर सुब्रमण्यन, डीएमके पूर्व सचेतक और सखापानी, पी मूर्ति, आर गांधी, एस एस शिवशंकर, शिवा वी मयनाथन, सीवी गणेशन और टी मनो थांगराज हैं। मंत्रिमंडल में दो महिला प्रतिनिधि भी शामिल हैं जिनमें पूर्व मंत्री सुश्री गीता जीवन और एन क्लायविजी सेल्वराज हैं। पूर्व निवेश बैंकर पी त्यागराजन को वित्त और अंबिल महेश पोय्यामोझी को स्कूल शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More