BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राया ब्लॉक के आरओ, एआरओ को डीएम ने किया निलंबन

मथुरा। डीएम ने राया ब्लॉक के आरओ (जिला कृषि अधिकारी) रामतेज यादव के निलंबन व विभागीय कार्रवाई और एआरओ (असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी) राजेश मिश्रा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग और संबंधित विभागों को संस्तुति भेजी है।


गड़बड़ी के मामले में डीएम नवनीत सिंह चहल ने राया ब्लॉक के आरओ और एआरओ के विरुद्ध निलंबन करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के कई दिनों क बाद हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। डीएम द्वारा यह कार्रवाई जिला पंचायत के वार्ड
31 की मतगणना में गड़बड़ी करने और वार्ड तीन के प्रत्याशी को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र किसी अन्य को देने के मामले कार्रवाई की गई है।

राया ब्लॉक के वार्ड नंबर 31 में मतगणना की अधूरी फीडिंग के बाद ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें योगेश पचहरा को विजयी घोषित कर दिया गया, जबकि वोटों की गिनती के लिहाज से उनका नंबर तीसरा था। यही नहीं, आधी रात को ही प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया।

इस मामले में मांट विधायक श्याम सुंदर शर्मा और पूर्व गोवर्धन विधायक राजकुमार रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई।
शिकायत पर डीएम ने दोबारा से वार्ड 31 की मतगणना की पूरी फीडिंग कराई, जिसमें खेमसिंह बसपा को 8604 वोट मिले, जयवीर सिंह रालोद 7272 वोट और योगेश पहचरा को 6945 वोट मिले। इस लापरवाही पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और योगेश पचहरा का प्रमाणपत्र निरस्त करते हुए खेमसिंह को प्रमाणपत्र जारी कराया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More