BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

डीएम ने किया टीकाकरण केन्द्र का फीता काट कर उद्घाटन

मथुरा। कोरोना के नये मामलों में पिछले एक सप्ताह में कई आई है। यह जनपद के लिए राहत भरी बात हो सकती है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने रानी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है, जिसका फीता काटकर उदघाटन किया।

  उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना केसेज में कमी आयी है। इससे स्पष्ट है कि अभियान के रूप में कार्य करने पर हम कोरोना को पराजित कर सकते है। उन्होने निर्देश दिया है कि प्रत्येक तहसील एवं विकास खंड में महिला एवं बच्चों के इलाज के लिए अलग कोविड हास्पिटल बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। अन्य बीमारियों के इलाज के लिए हास्पिटल सक्रिय किए जा रहे हैं।

टेली कन्सलटेशन के माध्यम से भी डाक्टरों को जोड़ा गया है, ताकि लोगों को टेलीफोन पर ही बीमारी के संबंध में जानकारी दी जा सके। उन्होने कहा कि इण्डियन मेडिकल एसोशिएशन, स्वयं सेवी संस्थओं, निजी चिकित्सालयों से संवाद स्थापित कर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाय।


जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड टीकाकरण मे तेजी लायी जा रही है। इसके लिए आवश्यक है कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन का टीका लगवाया जाये। एक टीकाकरण सेण्टर पर निर्धारित संख्या में लोगों को टीका के लिए बुलाया जाये। जनपद में 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि होम आईोलेशन में रह रहे कोविड-19 के  मरीजो को निगरानी समिति के माध्यम से मेडिकल किट पहुॅचायी जा रही हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रयास करे कि उन्हें पहले दिन ही मेडिकल किट प्राप्त हो जाये। मेडिकल किट प्राप्त करने वाले मरीज का सत्यापन कोविड कमाण्ड सेण्टर में स्थापित टेलीफोन के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें तथा आरआरटी टीम के माध्यम से सैम्पलिंग तथा जाॅच करायी जाये।


श्री चहल ने कहा कि निजी अस्पताल की प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाहें रखी जा रही हैं। मरीजो की संख्या के अनुसार उन्हें आॅक्सीजन की आपूर्ति भी की जा रही है। निजी अस्पतालों में प्रत्येक बीमारी के इलाज के लिए दरे निर्धारित हैं, यदि कोई प्राइवेट एंबुलेन्स निर्धारित दर से अधिक किराया वसूल करता है, तो उसके  खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि मैन पावर बढाने के लिए मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल तथा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ निरंतर बैठक आहूत की जा रही हैं। मेडिकल कालेज में फाइनल इयर के छात्र, आयुष, फार्मेसी, होम्योपैथी, रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी सबका मानदेय तय करने की कार्यवाही भी शीघ्र की जायेगी। कोविड अस्पतालो में इनकी तैनाती करायी जाएगी। उन्होने बताया कि जिले में कोविड कमाण्ड कट्रोल सेण्टर सक्रिय है तथा 24 घण्टे कार्य कर रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More