BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रामबाबू कटैलिया के आंदोनल को समाप्त करने में जुटा जिला प्रशासन

मथुरा। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की आड़ में दिल्ली में हुए गए उपद्रव के बाद मथुरा के किसान नेता भी रडार पर हैं। 26 जनवरी को निकली किसानों की ट्रैक्टर रैली में भाग लेने के लिए बडी संख्या में मथुरा जनपद से ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली बार्डर के लिए निकले थे, हालांकि प्रशासन ने इन्हें टप्पल कट पर मानमनोव्वल कर वापस लौटाने में कामयाबी हासिल कर ली थी। दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद किसानों को संगठित कर रहे लोगों पर जिला प्रशासन की नजर है। दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद प्रदेशभर में चल रहे किसान आंदोलनों से निपटने का काम शुरू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट के समीप मोरकी मोड पर चल रहे किसान नेता रामबाबू कटैलिया के किसान आंदोलन को समाप्त करने में अब जिला प्रशासन गंभीरता से जुटा है। गुरूवार को भारी संख्या मंे आंदोलन स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सुबह ही एसडीएम मांट श्याम चैहान तथा क्षेत्राधिकारी धर्मेन्द्र चैहान आंदोलन स्थल पर पहुंच गये थे। आंदोलन को खत्म कराने के प्रयास अधिकारियों की ओर से चल रहे थे। किसानों से अधिकारी लगातार वार्ता कर रहे हैं। दूसरी और दिल्ली बार्डर पर जमे अपने नेताओं को वहां से हटाये जाने की आशंका से स्थानीय नेताओं की बेचैनी भी बढ गई है। किसान नेता स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से किसानों को एकजुट करने में लग गये हैं। जिससे दिल्ली बार्डर पर होने वाली किसी भी प्रतिक्रया पर वह स्थानीय स्तर पर इसकी खिलाफत में जोरदार विरोध दर्ज करा सकें। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने सोशल मीडिया पर जनपद के किसानों से एकजुट होने का आह्वान करते चेतावनी दी है कि बार्डर पर अगर भाकियू टिकैत के किसानों को हटाया जाता है तो वह मथुरा में यमुना एक्स्रपेस वे को पूरी तरह जाम कर देंगे। दूसरे पदाधिकारी भी लगातार इसी तरह से शोसल मीडिया के जरिये अपनी बात दूसरे किसानों तक पहुंचा रहे हैं। दूसरी और जिला प्रशासन लगातार किसान नेताओं की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर प्रशासन की ओर से कर ली गई है। जिस प्रशासन इस बात के इनपुट भी ले रहा है कि दिल्ली के उपद्रव में मथुरा से कोई किसान शामिल तो नहीं था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसकी गोपनीय जांच चल रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More