देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण के लिए आयोजित हुई विशेष लोक अदालत में 120 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव भारती की अध्यक्षता में लोक अदालत लगी। इस विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज, नोडल अधिकारी विशेष लोक अदालत कमलेश कुमार पाठक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री सोनिका वर्मा सहित अन्य सभी अपर जिला न्यायाधीश गण, अपर जिलाधिकारी (वित्त, राजस्व), फाइनेंस कंपनियों के अधिकारीगण, अधिवक्तागण व वादकारी गण उपस्थित रहे। इस विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय स्थित केन्द्रीय कक्ष में किया है। जहां एक ही छत के नीचे न्यायिक अधिकारीगण, फाइनेंस कंपनियों के अधिकारीगण व अधिवक्ता गण तथा अपार जनसमूह एकत्रित रहा। केन्द्रीय कक्ष में समस्त फाइनेंस कंपनियों, न्यायिक अधिकारियों की अलग अलग स्टॉल लगाई गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त स्टॉल पर जाकर पक्षकारों व फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के मध्य सुलह वार्ता कराई गई तथा पक्षकारों को उचित लाभ प्रदान किया गया। इस विशेष लोक अदालत में आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण के लिए 446 वाद चिन्हित किये गये थे, जिनमें से 120 वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्त निस्तारित वादों में माननीय जनपद न्यायाधीश राजीव भारती द्वारा आर्बिट्रेशन के 16 वादों का निस्तारण किया गया। अन्य अपर जनपद न्यायाधीश न्यायालयों द्वारा 104 वादों का निस्तारण किया गया। विशेष लोक अदालत के अंत में अपर जिला जज, नोडल अधिकारी विशेष लोक अदालत कमलेश कुमार पाठक तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।













Related Items
इन विशेष समयों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से बढ़ता है आत्मबल और दूर होती हैं जीवन की बाधाएं
कृष्ण जन्माष्टमी 2025: 15 या 16 अगस्त? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और विशेष महत्व
4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार: भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद