BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका से आए भक्तों ने रोटी मेकर मशीन लगाई

वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की भक्ति सात समंद्रर पार से भक्तों को खींच लाई। इन भक्तों को वृंदावन में प्रसाद स्वरुप रोटी, सब्जी और मिठाई वितरित करने की किसी तरह से प्रेरणा दी तो ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के भक्त अमेरिका से दौड़े चले आए। अमेरिकन संस्था यूनाइटेड अमेरिकन एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत अनंत गोस्वामी से संपर्क किया।

अपने मन की बात उनके साथ शेयर की। फिर तैयारी शुरु हो गई। उन्होंने रोटी मेकर मशीन मंगाई है। सदस्यों ने पूजा अर्चना के साथ स्वचालित रोटी मेकर मशीन को मंदिर के सेवायत अनंत गोस्वामी को भेंट किया। इस मशीन से एक घंटे में एक हजार रोटी तैयार होना शुरु हो गया। मशीन से ही आटा गूंथेगा और लोई से रोटी बनेंगी। फिर यह रोटी, सब्जी और मिठाई का एक पीस प्रसाद के रुप में भक्तों को निशुल्क वितरित होगा।


संस्था से जुडे“ सदस्य अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल की उमा भार्गव,  गौरव भार्गव, अरूण काम्बले, कीर्ति पटेल एवं माल रेड्डी, जयपुर से आए गोविंद हल्दिया, दीपक किशन, अजय सीमा, गौतम भार्गव, वीरेन्द्र भार्गव एवं भाजपा जयपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा के साथ भगवत भक्ति, देश विदेश में हिन्दू संस्कृति और संस्कारों प्रचारित करना है।

संस्था उनकी भावना है कि ठाकुर बांके बिहारी महाराज की पवित्र नगरी में आए हुए सभी भक्तों को प्रभु के आशीर्वाद के साथ प्रसादी सहज रूप से मिलती रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More