BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकताः विपिन सिंह

सौंख। कस्बा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाॅक प्रमुख, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधानों को सम्मानित किया गया। और सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए सकंल्प लिया।


शुक्रवार को कस्बा के स्थानीय मेरिजहोम में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा गु्रप के चेयरमैन प्रीतम सिंह ने किया। समारोह में ब्लाॅक प्रमुख विपिन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, प्रधान डा.देवेंद्र सिंह समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों को दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। महाराजा ग्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह ने कहा कि किसान, गरीब, मजदूर के हित में योजनाऐं बनाई जायेगी। हर घर के लिए मीठे पानी पहुंचाने का संकल्प हम जल्द पूरा करेंगें। ब्लाॅक प्रमुख विपिन सिंह ने कहा कि सर्वप्रथम क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है। हर गांव के लिए पंचायत नीति के अनुसार योजनाऐं बनाई जायेगी। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही आयेगी। ग्रामीण अंचल में सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी संकल्पित है। इससें पूर्व सभी प्रधान डा.देवेंद्र सिंह द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख भरतपुर राजवीर सिंह, बच्चू सिंह चाहर, तेजवीर सिंह, हरदेव सिंह, प्रधान नीरज सिंह, सभासद नीरज शर्मा, डा.धनीराम, तेजवीर सिंह, थान सिंह, शेरा पहलवान, लोकेंद्र सिंह, रतनसिंह पहलवान, दीवान सिंह, खजान सिंह, नवल सिंह, हरपाल सिंह, जवाहर सिंह, मेघश्याम, नीतू सिंह, पवन, नवीन, कन्हैया, बाबू आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More