BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

डिप्टी सीएमओ डा.मुनेन्द्र कुमार का निधन

मथुरा। मथुरा के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन डॉक्टर मुनेंद्र सिंह के असामयिक निधन से चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। देर शाम घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पहले उन्हें नयति और फिर गुड़गांवा हरियाणा के मेदांता मेडिसिटी ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। जनपद के कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह के अनुसार कल उन्होंने उनके साथ कार्यालय में अच्छे ढंग से कामकाज किया था। 46 वर्षीय मुनेन्द्र सिंह मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। उन्हेंने अपनी सरकारी सेवा की शुरूआत मथुरा से ही की थी। वह यहां संविदा पर तैनात हुए थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग में नियममित सेवा शुरू की। मुनेन्द्र नौहझील, मांट, चैमुहां, छाता आदि जगहों पर सेवा दे चुके थे। मृदुभाषी और अच्छे व्यवहार के कारण वह लोगों के बीच लोकप्रिय हो गये थे। स्टाफ में भी लोग उन्हें पसंद करते थे। साथियों के हितों का हमेशां खयाल रखने वाले डा.मुनेन्द्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के मंत्री भी थी। शनिवार को उनके निधन की सूचना मिलने पर मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डा.रचना गुप्ता की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डा.राजीव गुप्ता, डा.पीके गुप्ता, डा.देवेन्द्र अग्रवाल, डा.मनीश पौरूष, आरके सिंह, जितेन्द्र सिंह, सरकारी संगठन के नेता पुनीत शर्मा, हरीश गोयल, केपी दत्त, विनोद कुमार, राजेन्द्र उपाध्याय आदि ने शोक व्यक्त किया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More