BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

DELHI: अरविंद केजरीवाल के NRC पर दिए गए बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने किराएदारों के लिए प्रीपेड मीटर का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किराएदार बिजली मीटर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हम तीन नंबर जारी कर रहे हैं, इससे प्रीपेड मीटर की होम डिलीवरी होगी। प्रीपेड मीटर किरायदारों के यहां लगाए जाएंगे। यह सिर्फ डोमेस्टिक में लागू होगा।

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्‍ली के किराएदारों के लिए बिजली बिल योजना का ऐलान करने के दौरान केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू होती है तो मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी। केजरीवाल के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि वो अपने ही देश के प्रवासियों को दिल्ली का नहीं समझते हैं, इससे पहले दिल्ली के सीएम रिपब्लिक डे में परेड का विरोध कर चुके हैं।


तिवारी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ वाले गैंग का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मालूम होना चाहिए कि NRC में घुसपैठियों को चिन्हित किया जाता है। क्या बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश का हो जाने से कोई NRC में आ जाता है। केजरीवाल को ऐसे बयान देने पर शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है, NRC का मतलब सिर्फ उनके लिए है जो विदेश से आते हैं। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि यूपी-बिहार के लोगों को देश से बाहर का बताना और उनकी तुलना घुसपैठियों से कर देना बिल्कुल गलत है। किरायदारों के लिए केजरीवाल लाए बिजली मीटर योजना...

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में किराएदारों को सस्ती बिजली का फायदा नहीं मिल रहा था, क्योंकि एक मीटर से पूरे मकान को बिजली मिलती है, जिससे मकान मालिक ज्यादा बिल भी वसूलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकान मालिक डर की वजह से किराएदार एनओसी भी नहीं देते थे। मुख्यमंत्री किराएदार बिजली मीटर योजना के तहत प्रीपेड मीटर किराएदारों के यहां लगाए जाएंगे। दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिना किसी कटौती के बिजली मिल रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किरायदारों को एनओसी नहीं लेना होगा। योजना का लाभ हासिल करने के लिए रेत एग्रीमेंट या रेंट की रसीद और उस मकान का एड्रेस प्रूफ देना होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आदेश जारी कर रहे हैं, किराएदारों के घर पर स्टीकर भी लगाए जाएंगे। इस योजना का कोई भी किराएदार फायदा उठा सकता है, लेकिन इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस योजना में 3 हजार रुपए सुरक्षा मनी देनी होगी, जो मीटर लौटने पर वापस हो जाएगी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More