BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

DELHI:अरुण जेटली की हालात काफी नाजुक, अमित शाह देर रात एम्स पहुंचे

नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) की हालात नाजुक बनी हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) शुक्रवार देर रात पूर्व वित्तमंत्री जेटली का हालचाल जानने एम्स पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली काफी समय से बीमार हैं और 9 अगस्त से उन्हें एम्स में भर्ती है। जेटली का हालचाल जानने के बाद अमित शाह एम्स से रवाना हो गए।

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी भाजपा नेता अरुण जेटली का हालचाल जानने एम्स पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे ।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का बीते काफी दिनों से नई दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उनका हालचाल जानने एम्स अस्पताल पहुंचे थे। 

इससे पहले जब अरुण जेटली को 9 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला और अन्य शीर्ष भाजपा नेता उनको देखने एम्स पहुंचे ।

आपको बताते जाए कि मई 2018 में जेटली का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद जेटली के बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया। इसकी सर्जरी के लिए वह इस साल की शुरुआत में अमेरिका भी गए थे। तबीयत खराब होने के कारण ही उन्होंने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था और मंत्रिमंडल में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More