BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

DELHI ASSEMBLY ELECTION : बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कुमार विश्वास बोले...

नई दिल्ली। जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। यहां 8 फरवरी को मतदान होना है और सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए। भाजपा और कांग्रेस भी रणनीतियां बनाने में जुटे हुए हैं।

इस बीच, आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास को लेकर एक बार फिर हलचल मच गई। दरअसल पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि जब ट्विटर पर उनसे किसी ने इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने शिकायती लहजे में जवाब दिया।

विश्वास ने लिखा कि अप्रवासी भारतीयों के एक समारोह के लिए परदेस दोहा (कतर) मैं हूं! यहीं से जॉइन कर लूं तुम कहो तो? इस खबर का रिपीट-अलार्म लगाकर हर हफ्ते चला लिया करो यार, क्यूं बार-बार उंगलियों को कष्ट देते हो। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कुमार विश्वास के भाजपा की ओर से राज्यसभा जाने, लोकसभा चुनाव लडऩे की खबरें भी सामने आई थीं। वे कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने आप के टिकट पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी जैसे कद्दावर नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनबन के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More