BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

DELHI : दिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-ईवन नियम, गडकरी बोले, इसकी कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने ऑड-ईवन रिटर्न स्कीम को फिर से लागू करने का ऐलान कर दिया है। यह नियम 4 से 15 नवंबर के बीच लागू होगा।
ऑड-ईवन स्कीम पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नहीं, मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा बनाई गई रिंग रोड ने शहर में प्रदूषण को काफी कम कर दिया है और हमारी योजनाएं अगले दो वर्षों में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त कर देंगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि नवंबर के महीने में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में पराली जलाई जाती है, इस वजह से दिल्ली गैस चेंबर बन जाता है। हम प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार के साथ अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार हाथ पर हाथ धर कर बैठ नहीं सकती है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि हम प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार के साथ अपने स्तर पर काम में जुटे हुए हैं, लेकिन दिल्ली सरकार हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में नवंबर के महीने में ऑड-ईवन को लागू करने से राज्य में प्रदूषण काफी कम हुआ था। दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां प्रदूषण कम हुआ है, सरकार की कोशिश है कि इसे और भी कम किया जाए।

केजरीवाल ने कहा कि इसे लेकर हमने जनता से सुझाव मांगा और एक्सपर्ट्स से चर्चा की गई थी। दीवाली पर पटाखे की वजह से ज्यादा धुंआ होता है, ऐसे में दिल्ली के लोगों को अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पटाखे नहीं जलाएं, यह सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर भी है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More