BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

DELHI :फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब अरुण जेटली के नाम पर होगा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित क्रिकेट स्टेडियम फिरोजशाह कोटला (Feroz Shah Kotla ) का नाम बदलकर अब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इस का निर्णय डीडीसीए ने किया है। आपको बताते जाए कि अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था। अरुण जेटली लंबे समय तक डीडीसीए के अध्यक्ष भी रहे हैं।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का निर्णय किया है। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा।

इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा, जिसकी पूर्व में घोषणा की गई थी। डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने बताया कि वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया है।
अरुण जेटली ने DDCA स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनाने का श्रेय जाता है।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More