BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

राम मंदिर निर्माण को चलाये गये समर्पण निधि अभियान का समापन

मथुरा। 15 जनवरी मकर संक्रांति से प्रारंभ हुए राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत भारतवर्ष से 1500 करोड़ रुपये की धनराशि एकत्रित करने का संकल्प लेते हुए अभियान का शुभारंभ किया गया था। इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ साथ अन्य प्रकल्पों के माध्यम से हजारों कार्यकर्तओं ने अभियान को सफल बनाया। इसी श्रृंखला में प्रान्तीय निधि समर्पण योजना का समापन कार्यक्रम वृन्दावन अक्षय पात्र फाउंडेशन में आयोजित किया गया। जिसमें समस्त प्रान्त के कार्यकर्ता मौजूद रहे।  


बैठक में समर्पण निधि से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि देशभर से अनुदान राशि एकत्रित की गई। जिसमें हिंदू धर्म के द्वारा मंदिर निर्माण हेतु विश्व में अनोखा इतिहास रचा गया है ।


अभियान में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अनुमानित धन राशि की संख्या लगभग दोगुनी हो गई क्योकि अनुमानि 1500 करोड़ रुपए से बढ़कर धनराशि 2800 करोड़ को पार कर गई और अभी राशि के अंक आगे भी बढ़ सकते हैं क्योंकि कार्यकर्तओं द्वारा घर घर जाकर पर्ची के माध्यम से धनराशि इकट्ठा करना भले ही बंद कर दिया हो परंतु हिन्दू धर्म ही नहीं अनेकों राम भक्त अपने आराध्य प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण में अपना अपना योगदान निभा रहे हैं। भविष्य के लिए मन्दिर निर्माण हेतु धनराशि भेजने की प्रकिया ऑनलाइन चालू रहेगी। प्रान्त बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री राघलू जी,अंतराष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनयाक राव, अक्षयपात्र फाउंडेशन के प्रचार प्रमुख अनंत वीर्य दास प्रभु, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  प्रान्त प्रचारक हरीश रौतेला, प्रान्त कार्यवाहक डॉ प्रमोद शर्मा, प्रान्त अभियान प्रमुख सुरेंद्र चैधरी, सह अभियान प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, कार्यवाहक संजय, जिला प्रचारक मनोज, जिला कार्यवाहक अरुण और कार्यक्रम के सर्वव्यावस्थ प्रमुख प्रकाश सिंह के साथ साथ अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More