BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : देवी-देवताओं की छवियों के उपयोग को लेकर तेज हुई बहस

मथुरा।  देवी देवताओं की छवियों का उपयोग कहां और किस तरह किया जाए इसे लेकर बहस अक्सर होती रहती है। अब नगर निगम द्वारा आम्बाखार नाले को जीआईसी के पास ढंकने के लिए होर्डिंग की तरह उपयोग की गईं राधा कृष्ण की छवियों को लेकर बहस शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें लगातार ट्रेंड कर रही हैं और लोग अपने कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग नगर निगम की आलोचना कर रहे हैं और इसे लगत बात रहे हैं। सुनील शर्मा का कहना था कि अम्बाखार नाले को ढकना ही था तो कोई जन उपयोगी वाक्य लिख देते इस पर भगवान को क्यों यहां बैठाया गया है।


दीपक सारस्वत ने पोस्ट डाली कि भगवान कृष्ण की नगरी में यह सब होना ठीक नहीं है। इसी तरह के कमेंट लगातार चल रहे हैं। वहीं कुछ लोग नगर निगम पर अपनी भडास निकाल रहे हैं तो कुछ उन संगठनों पर कमेंट कर रहे हैं जो छोटी छोटी बातों को लेकर आंदोलन करते रहते हैं।


मनमोनह ने कमेंट किया है कि मथुरा नगर निगम अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के लिए ले रहा भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर का सहारा ले रही हैं। भगवान श्री कृष्ण की यह एक नाले को ढकने के लिए लगाई गई हैं तस्वीर है। अब विषय आता है सोचने का जिस जगह पर यह तस्वीर लगी हैं वह नाला है लोग वहां पर लघु शंका भी करेंगे तो क्या भगवान की तस्वीर लघु शंका की जगह पर लगाना शुभ है। यह भगवान का अपमान है।


दीपक कहते हैं वैसे तो नगर निगम ने भगवान श्रीकृष्ण की मथुरा नगरी को नर्क नगरी बना रखा है उससे भी बढ़कर के यह कृत्य घोर निंदनीय कार्य है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More