देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारतीय बीमा विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (इरडा) अब मिड साइज, बडी कारों और एसयूवी पर बीमा प्रीमियम बढाने की तैयारी कर रहा है। इसके अतिरिक्त इरडा दो पहिया वाहनों में 77 से 150 सीसी की मोटरसाइकिलों के प्रीमियम को भी बढाने की तैयारी में है। हालांकि वह छोटी कारों के तीसरे पक्ष के बीमा प्रीमियम को पहले जितना ही रखने का विचार कर रहा है। बीमा क्षेत्र के नियामक भारतीय बीमा विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (इरडा) ने वाहनों के बीमा का प्रीमियम 1 अप्रैल से 50 प्रतिशत तक बढाने का प्रस्ताव किया है। हालांकि इसमें छोटी कारों (1,000 सीसी इंजन क्षमता तक) के तीसरे पक्ष के बीमा प्रीमियम को बढाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जो अभी 2,055 रुपये वार्षिक है।प्रीमियम में बढोतरी का प्रस्ताव मध्यम श्रेणी की कारों (1,000-1,500 सीसी इंजन क्षमता) और बडी कारों और एसयूवी के लिए है, जो 50 प्रतिशत तक बढाया जाना है। इसमें 1,000 सीसी तक की कारों का प्रीमियम बढाकर 3,355 रुपये और बडी कारों का 9,246 रुपये किया जाना है।
इरडा ने 75सीसी तक के दोपहिया वाहनों के लिए भी प्रीमियम बढाने का प्रस्ताव नहीं किया है। हालांकि स्पोट्र्स मोटरसाइकिल (350 सीसी से अधिक) के प्रीमियम को मौजूदा 796 रुपये से बढाकर 1,194 रुपये किए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा 77 से 150 सीसी की मोटरसाइकिलों के प्रीमियम को भी बढाने का प्रस्ताव है। इरडा ने इस संबंध में एक मसौदा पत्र जारी किया है, जिस पर हितधारकों से 18 मार्च तक अपनी टिप्पणियां देने को कहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से होगी प्रदूषण रहित डिलीवरी, जानिए क्या है शून्य अभियान
दिन में छा गया अंधेरा, वाहनों की जल गई लाइट